सब्सक्राइब करें

Mobile Safety Tips: बारिश में भीग गया फोन? घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम, बच जाएगा हजारों रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 04 Jun 2026 05:39 PM IST
सार

Rainy Season Gadget Care: बारिश के मौसम में फोन का पानी का भीग जाना आम बात है। ऐसे में घबराहट में उठाया गया एक गलत कदम आपके फोन को हमेशा के लिए खराब कर सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आपका स्मार्टफोन बारिश में गिर जाए या भीग जाए, तो तुरंत क्या करना चाहिए...
 

विज्ञापन
Phone Fell Water? These Simple Steps Could Save Your Smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Wet Phone Tips: आज देश के कई स्थानों पर अचानक भीषण बारिश शुरू हो गई। ऐसे में रास्ते में आने-जाने स्मार्टफोन यूजर्स की चिंता बढ़ गई, उनके स्मार्टफोन्स भगी गए। अगर आपका फोन भी भीग गया है, तो घबराकर जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं। बस नीचे बताए गए इन आसान में स्टेप्स को फॉलो करें...
Phone Fell Water? These Simple Steps Could Save Your Smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
सबसे पहले फोन को तुरंत बंद करें
  • अगर आपका फोन पानी में गिर गया या बारिश में भीग गया है, तो सबसे पहले उसे तुरंत स्विच ऑफ करें। फोन चालू रहने पर पानी अंदरूनी सर्किट तक पहुंच सकता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
  • कई लोग फोन के बटन दबाकर यह जांचने लगते हैं कि वह काम कर रहा है या नहीं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए बिना देर किए फोन को बंद कर देना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
Trending Videos
Phone Fell Water? These Simple Steps Could Save Your Smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
सभी एक्सेसरीज तुरंत अलग करें
  • फोन बंद करने के बाद उससे जुड़ी सभी एक्सेसरीज को निकाल लें। अगर बैटरी रिमूवेबल है तो उसे अलग करें।
  • साथ ही सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और चार्जिंग केबल जैसी सभी चीजों को हटाकर किसी सूखी जगह पर रख दें।
  • इससे शॉर्ट सर्किट की संभावना कम हो जाती है और अलग-अलग पार्ट्स को अच्छी तरह सुखाने में भी आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Phone Fell Water? These Simple Steps Could Save Your Smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
नॉन-रिमूवेबल बैटरी वाले फोन में क्या करें?
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में बैटरी नहीं निकल पाती है। ऐसे में पावर बटन को लगातार दबाए रखें, ऐसा करने से फोन बंद हो जाएगा। क्योंकि बैटरी अंदर ही रहती है, तो फोन में पानी पहुंचने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा और अधिक हो सकता है। इसलिए फोन को जल्द से जल्द ऑफ करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Phone Fell Water? These Simple Steps Could Save Your Smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
फोन और उसके पार्ट्स को अच्छी तरह सुखाएं
फोन बंद करने और एक्सेसरीज निकालने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखा लें। इसके लिए पेपर नैपकिन सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि यह नमी को जल्दी सोख लेता है। अगर पेपर नैपकिन उपलब्ध न हो तो मुलायम और सूखे तौलिए का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फोन के बाहरी हिस्से के साथ-साथ सभी अलग किए गए पार्ट्स को भी सावधानी से साफ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed