{"_id":"6a218280d306a695c608562b","slug":"how-to-add-aadhaar-card-in-google-wallet-step-by-step-guide-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips: Google Wallet में कैसे जोड़े Aadhaar Card? जानिए इसे ऐड करने का सबसे आसान तरीका","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: Google Wallet में कैसे जोड़े Aadhaar Card? जानिए इसे ऐड करने का सबसे आसान तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:21 PM IST
सार
गूगल वॉलेट (Google Wallet) ने भारत में एक शानदार फीचर पेश किया है। अब आप अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) सीधे इस एप में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे हर जगह फिजिकल कार्ड साथ रखने की झंझट अब खत्म हो जाएगी। जानिए इसे वॉलेट में ऐड करने का सबसे आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
विज्ञापन
जानिए गूगल वॉलेट में आधार लिंक करने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक दिग्गज गूगल (Google) ने मई 2024 में भारत में अपना 'गूगल वॉलेट' लॉन्च किया था। इस एप के जरिए एंड्रॉइड यूजर्स अपने आईडी कार्ड, फ्लाइट के बोर्डिंग पास और लोकल सफर के लिए टिकट सुरक्षित रख सकते हैं। अब आप अपने गूगल वॉलेट एप में अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) भी सेव कर सकते हैं। इस खास फीचर के लिए गूगल ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ हाथ मिलाया है।
Aadhaar
- फोटो : X
mAadhaar एप के जरिए गूगल वॉलेट में आधार कैसे ऐड करें?
अगर आप अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड को गूगल वॉलेट में जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से अपने फोन में Aadhaar एप डाउनलोड करें।
स्टेप 2: एप को खोलें और अपना आधार नंबर डालकर साइन-इन करें।
स्टेप 3: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करके लॉग-इन पूरा करें।
स्टेप 4: अब स्क्रीन पर दिख रहे Add to Wallet (वॉलेट में जोड़ें) बटन पर टैप करें और Google Wallet को चुनें।
स्टेप 5: इसके बाद Continue (जारी रखें) बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: अब स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें और आपका आधार गूगल वॉलेट में सुरक्षित ऐड हो जाएगा।

Trending Videos
Aadhaar Card
- फोटो : instagram
गूगल वॉलेट (Google Wallet) में Aadhaar Card कैसे जोड़ें?
स्टेप 1: प्ले स्टोर से Google Wallet एप डाउनलोड करके ओपन करें।
स्टेप 2: स्क्रीन में सबसे नीचे दाईं ओर दिए गए '+' (प्लस) बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपको Aadhaar का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें। यह आपको सीधे आधार एप पर ले जाएगा।
स्टेप 4: इसके बाद ऊपर बताए गए तरीके की तरह ही अपना आधार नंबर और ओटीपी डालकर प्रक्रिया पूरी करें।

- फोटो : freepik
कुछ जरूरी सवाल और उनके जवाब (FAQs)
सवाल 1: क्या गूगल वॉलेट में आधार जोड़ने के लिए मुझे आधार एप (mAadhaar) डाउनलोड करना जरूरी है?
जवाब: हां, अपने आधार को सुरक्षित रूप से वेरिफाई करने के लिए आपको आधार एप की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, आप इस प्रोसेस की शुरुआत सीधे गूगल वॉलेट से भी कर सकते हैं।
सवाल 2: क्या गूगल वॉलेट में आधार कार्ड ऐड करने के लिए कोई पैसे देने होंगे?
जवाब: नहीं, यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है। गूगल इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेता है।
सवाल 3: मैं गूगल वॉलेट एप कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
जवाब: अगर आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो इसे 'गूगल प्ले स्टोर' (Google Play Store) से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
सवाल 4: मैं गूगल वॉलेट में मौजूद अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां कर सकता हूं?
जवाब: फिलहाल गूगल ने PVR Inox, Bharat Matrimony और Atlys के साथ पार्टनरशिप की है। यहां आप अपनी उम्र और पहचान साबित करने के लिए आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भविष्य में और भी कई प्लेटफॉर्म इससे जुड़ेंगे।