सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   honor x7e launched with 7500mah battery 50mp camera price specifications

Honor X7e लॉन्च: 7,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Honor ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor X7e लॉन्च कर दिया है। फोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित MagicOS 10 दिया गया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लंबी बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरी है।

honor x7e launched with 7500mah battery 50mp camera price specifications
Honor ने ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन - फोटो : Honor
विज्ञापन

विस्तार

Honor ने अपनी X7 सीरीज का विस्तार करते हुए नया Honor X7e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे फिलहाल चुनिंदा वैश्विक बाजारों में पेश किया है। यह फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आता है। खास बात यह है कि इसमें 7,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाती है।

Honor X7e: क्या है प्राइस?

  • Honor X7e को फिलहाल केवल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत MYR 1,199 (करीब 29,000 रुपये) रखी गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्मार्टफोन Honor के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे Midnight Black और Sunrise Orange रंगों में पेश किया गया है।

Honor X7e: डिस्प्ले और डिजाइन

Honor X7e में 6.61 इंच का HD+ TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1604 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और 1,010 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।
विज्ञापन
Trending Videos


डिस्प्ले में 16.7 मिलियन रंगों का सपोर्ट मिलता है। साथ ही बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें Aluminosilicate Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है।

Honor X7e: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

  • फोन में MediaTek Helio G81 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ARM Mali-G52 MC2 GPU मिलता है।
  • प्रोसेसर में छह एफिशिएंसी कोर 1.7GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं।
  • डिवाइस में 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

Honor X7e: कैमरा फीचर्स

  • फोटोग्राफी के लिए Honor X7e में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। यह स्मार्टफोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।

Honor X7e: बैटरी और कनेक्टिविटी

  • फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh बैटरी है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
  • इसके अलावा GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo नेविगेशन सिस्टम का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Android 16 आधारित MagicOS 10 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन का वजन 207 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.29 mm है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed