सब्सक्राइब करें

Fire Safety Gadgets: घर में जरूर होने चाहिए ये 5 स्मार्ट गैजेट; आग लगने पर बचाएंगे आपकी जान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 03 Jun 2026 05:50 PM IST
सार

Malviya Nagar fire accident Delhi: गर्मियों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आज दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर फायर सेफ्टी की अहमियत को बढ़ा दिया है। ऐसे में अगर घर या ऑफिस में कुछ जरूरी फायर सेफ्टी गैजेट्स मौजूद हों, तो आग लगने की स्थिति में समय रहते अलर्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसे स्मार्ट और आधुनिक फायर सेफ्टी गैजेट्स के बारे में, जो किसी भी आपात स्थिति में आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा रखने में मदद कर सकता है।
 

विज्ञापन
5 smart gadgets you must have home stay safe from fire accidents
फायर सेफ्टी गैजेट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Automatic fire extinguishing ball price: आज यानी 3 जून 2026 की सुबह 9:45 बजे दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण अग्निकांड में तमाम जिंदगियां खत्म हो गईं और 37 लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि फायर सेफ्टी उपकरण सिर्फ बड़े दफ्तरों या फैक्ट्रियों के लिए होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। बढ़ते तापमान और शॉर्ट सर्किट के खतरों के बीच, आज हर घर में आग से बचने के आधुनिक गैजेट्स होना बेहद जरूरी हो गया है। 
5 smart gadgets you must have home stay safe from fire accidents
स्मोक डिटेक्टर - फोटो : एआई जनरेटेड
1. स्मोक डिटेक्टर: खतरे की पहली चेतावनी
आग लगने पर सबसे पहले धुआं तेजी से फैलता है। ऐसे में स्मोक डिटेक्टर एक मददगार उपकरण साबित हो सकता है। यह डिवाइस धुआं महसूस होते ही तेज सायरन बजाकर लोगों को सतर्क कर देता है। इससे घर में मौजूद लोगों को समय रहते बाहर निकलने का मौका मिल जाता है और जान-माल के नुकसान का खतरा काफी कम हो जाता है।
Trending Videos
5 smart gadgets you must have home stay safe from fire accidents
इमरजेंसी फायर एस्केप मास्क - फोटो : एआई जनरेटेड
2. इमरजेंसी फायर एस्केप मास्क: जहरीले धुएं से बचाव
अधिकांश अग्निकांडों में लोगों की मौत सीधे आग से नहीं बल्कि जहरीले धुएं में सांस फूलने की वजह से होती है। ऐसे में इमरजेंसी फायर एस्केप मास्क ऐसे हालात में बेहद उपयोगी साबित होता है। यह हानिकारक धुएं को फिल्टर करने में मदद करता है और सांस लेने में सहूलियत देता है। इसके अलावा यह बेहतर विजिबिलिटी भी प्रदान करता है, जिससे धुएं के बीच सुरक्षित रास्ता खोजने में मदद मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 smart gadgets you must have home stay safe from fire accidents
फायर ब्लैंकेट - फोटो : एआई जनरेटेड
3. फायर ब्लैंकेट: गर्मी और लपटों से सुरक्षा
आग लगने के दौरान केवल लपटें ही नहीं, बल्कि उसकी तीव्र गर्मी भी गंभीर खतरा बन जाती है। कुछ सेकंड का संपर्क भी शरीर को बुरी तरह झुलसा सकता है। फायर ब्लैंकेट विशेष फायर-रेसिस्टेंट मटेरियल से बनाया जाता है और लगभग 500 से 700 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सहने में सक्षम होता है। जरूरत पड़ने पर इसे शरीर पर लपेटकर आग और गर्मी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 smart gadgets you must have home stay safe from fire accidents
इमरजेंसी एस्केप लैडर - फोटो : एआई जनरेटेड
4. इमरजेंसी एस्केप लैडर: ऊंची इमारतों के लिए जरूरी
आग लगने की स्थिति में कई बार सीढ़ियां और मुख्य निकास रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में ऊंची इमारतों में रहने वालों के लिए इमरजेंसी एस्केप लैडर बेहद उपयोगी हो सकती है। इसे खिड़की या छत से नीचे लटकाकर सुरक्षित तरीके से नीचे उतरा जा सकता है। यह विकल्प ऊंचाई से कूदने जैसे जोखिम भरे फैसलों से बचाता है और सुरक्षित निकासी का रास्ता उपलब्ध कराता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed