सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Qualcomm Says AI Agents Could Replace Smartphones as the Centre of Digital Life

क्वालकॉम सीईओ: क्या जल्द ही खत्म हो जाएगा स्मार्टफोन का दौर? जानें कैसे 'एआई एजेंट्स' बदलेंगे आपकी दुनिया!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 03 Jun 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Computex 2026 ताइवान की राजधानी ताइपे में आयोजित हुए कंप्यूटेक्स 2026 में क्वालकॉम ने टेक जगत के भविष्य की नई तस्वीर पेश की है। कंपनी के सीईओ  क्रिस्टियानो अमोन ने बताया कि, आने वाले समय में हमारी डिजिटल लाइफ का केंद्र स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एजेंटिक एआई होंगे। ये एडवांस्ड एआई एजेंट्स न सिर्फ सवालों के जवाब देंगे, बल्कि एक डिजिटल वर्कर की खुद ही सारा काम निपटाएंगे भी।

Qualcomm Says AI Agents Could Replace Smartphones as the Centre of Digital Life
क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चिपसेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) ने भविष्य की तकनीक को लेकर भविष्य का एक बड़ा खाका पेश किया है। कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में हमारी डिजिटल जिंदगी का केंद्र स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एआई एजेंट्स होंगे। ये एजेंट्स हमारे गैजेट्स में सारे काम खुद ही कर लेंगे।



ताइवान की राजधानी ताइपे में आयोजित कंप्यूटेक्स 2026 (Computex 2026) इवेंट में क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो अमोन इस पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं क्वालकॉम का यह नया प्लान क्या है और यह हमारी जिंदगी को कितना प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


2026 होगा 'एआई एजेंट्स' का साल

क्वालकॉम सीईओ क्रिस्टियानो अमोन ने घोषणा की कि 2026 'एआई एजेंट्स का साल' होगा। अब एआई का दायरा सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि अब यह एक कदम आगे बढ़कर यूजर की तरफ से खुद एक्शन लेगा और काम निपटाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos


क्या है एजेंटिक एआई?

आसान शब्दों में कहें तो एजेंटिक एआई मौजूदा जेनरेटिव एआई (जैसे चैटजीपीटी) से काफी अलग है। यह सिर्फ एक टूल की तरह नहीं, बल्कि एक डिजिटल कर्मचारी की तरह काम करता है।

  • यह आपके काम और लक्ष्यों को समझता है।
  • उस काम को छोटे-छोटे टास्क में बांटता है।
  • डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके, बिना किसी इंसानी मदद के पूरा काम खत्म कर देता है।

 


स्मार्टफोन की जगह ले लेंगे एआई एजेंट्स

आज के समय में हमारी पूरी डिजिटल दुनिया हमारे स्मार्टफोन के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन क्वालकॉम के सीईओ का कहना है कि भविष्य में यह जगह एआई एजेंट्स ले लेंगे। खास बात यह है कि ये एजेंट्स किसी एक गैजेट या इकोसिस्टम से बंधे नहीं होंगे। स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच, लैपटॉप और स्मार्ट कार तक सभी सिर्फ एक जरिया बन जाएंगे, जिनके जरिए आप अपने एआई एजेंट से जुड़ेंगे।


बदलने पड़ेंगे आज के गैजेट्स

इस शानदार अनुभव के लिए हमें नए तरह के गैजेट्स की जरूरत होगी। अमोन ने बताया कि मौजूदा डिवाइस इस तरह के भारी एआई काम के लिए नहीं बने हैं। जब यूजर और उसा एआई एजेंट, दोनों एक साथ डिवाइस का इस्तेमाल करेंगे तो बैटरी बहुत तेजी से खत्म होगी।

इसीलिए, भविष्य में ऐसे बेहद पावर-एफिशिएंट सीपीयू और डिवाइस बनाने होंगे जो इस भारी लोड को बिना बैटरी खत्म किए आसानी से संभाल सकें।


भारत के लिए क्यों है यह चीज बेहद अहम?

एजेंटिक एआई पर क्वालकॉम का यह बड़ा दांव भारत के लिए भी बहुत मायने रखता है:

  • बड़ा बेस: अमेरिका के बाहर भारत में क्वालकॉम के सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं। बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई में कंपनी के बड़े रिसर्च, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर डिजाइन सेंटर मौजूद हैं।
  • टाटा के साथ करार: क्वालकॉम भारत में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलकर कारों के लिए ऑटोमोटिव मॉड्यूल (डिजिटल कॉकपिट और कनेक्टिविटी सॉल्यूशन) भी बना रही है।

 


जल्द आ रहा है नया प्लेटफॉर्म 'ड्रैगनफ्लाई'

इवेंट के दौरान क्वालकॉम ने अपने फ्यूचर रोडमैप पर बात करते हुए एक नए प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म ड्रैगनफ्लाई (Dragonfly) की झलक भी दिखाई। कंपनी ने कहा है कि इस नए प्लेटफॉर्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स इसी महीने के अंत तक साझा की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed