{"_id":"6a20d867dfa282d091068b27","slug":"before-buying-ac-know-difference-single-inverter-vs-dual-inverter-which-saves-more-electricity-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"AC Buying Tips: नया AC खरीदने से पहले समझ लें यह अंतर; सिंगल इनवर्टर या डुअल इनवर्टर, कौन बचाएगा ज्यादा बिजली?","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
AC Buying Tips: नया AC खरीदने से पहले समझ लें यह अंतर; सिंगल इनवर्टर या डुअल इनवर्टर, कौन बचाएगा ज्यादा बिजली?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
सार
Single Inverter AC vs Dual Inverter AC: गर्मी बढ़ने के साथ एसी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप नया AC खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सिंगल इनवर्टर एसी और डुअल इनवर्टर एसी में कन्फ्यूज हैं, तो यहां जानिए दोनों में अंतर क्या है? किसमें ज्यादा बिजली बचत होगी और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा विकल्प बेहतर हो सकता है?
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Best AC Technology: जून की इस गर्मी में एसी की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। लेकिन जब आप एसी खरीदने जाते हैं, तो आपको दो ऑप्शंस मिलते हैं। सिंगल इनवर्टर और डुअल इनवर्टर। अक्सर लोग अनजानें में महंगे मॉडल को बेहतर मान लेते हैं, जबकि दोनों ही बिजली बचाने और बेहतर कूलिंग देने का दावा करते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग है।
Single Inverter AC कैसे करता है काम?
Dual Inverter AC को क्यों माना जाता है ज्यादा एडवांस?
किसमें ज्यादा बिजली बचती है?
कूलिंग और शोर के मामले में क्या है अंतर?
आपके लिए कौन-सा AC रहेगा सही?
सिर्फ इनवर्टर देखकर फैसला न करें
Single Inverter AC कैसे करता है काम?
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंगल इनवर्टर एसी में एक कंप्रेसर मोटर होती है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड को लगातार एडजस्ट करती रहती है। जब आपका कमरा तय तापमान तक पहुंच जाता है यानी ठंडा हो जाता है, तो कंप्रेसर की स्पीड कम हो जाती है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर फिर बढ़ जाती है।
- तकनीकी फायदे की बात करें तो यह एसी बार-बार ऑन और ऑफ नहीं होता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और कमरे का तापमान भी स्थिर बना रहता है। यही वजह है कि सिंगल इनवर्टर एसी पारंपरिक नॉन इनवर्टर एसी की तुलना में ज्यादा बिजली बचाने वाली मानी जाती है।
Trending Videos
Dual Inverter AC को क्यों माना जाता है ज्यादा एडवांस?
- वहीं डुअल इनवर्टर एसी में दो रोटरी सिस्टम या ड्यूल मैकेनिज्म वाला कंप्रेसर इस्तेमाल किया जाता है। यह तकनीक कंप्रेसर पर पड़ने वाले दबाव को बेहतर तरीके से संतुलित करती है, जिससे मशीन अधिक स्मूद तरीके से काम करती है।
- इसका फायदा यह है कि AC कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है और लंबे समय तक तापमान को स्थिर बनाए रखता है। खासकर रात के समय यह अंतर आसानी से महसूस किया जा सकता है, क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव कम होता है और लगातार आरामदायक माहौल बना रहता है।
किसमें ज्यादा बिजली बचती है?
- बिजली बचाने की बात करें तो डुअल इनवर्टर एसी थोड़ा ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसका कंप्रेसर बेहद कम स्पीड पर भी प्रभावी तरीके से काम कर सकता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
- अगर आपके घर में AC रोजाना कई घंटों तक या पूरी रात चलता है, तो डुअल इनवर्टर AC लंबे समय में बिजली बिल कम करने में मदद कर सकता है। वहीं जिन लोगों का इस्तेमाल सीमित है और एसी केवल कुछ घंटों के लिए चलता है, उनके लिए सिंगल इनवर्टर AC भी एक अच्छा और किफायती विकल्प हो सकता है।
कूलिंग और शोर के मामले में क्या है अंतर?
- डुअल इनवर्टर AC की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसकी शांत काम करने की प्रक्रिया है। इसका कंप्रेसर और आउटडोर यूनिट कम कंपन पैदा करते हैं, जिससे शोर भी कम होता है।
- इसके अलावा यह तेजी से कूलिंग देने में सक्षम होता है। दूसरी तरफ सिंगल इनवर्टर एसी भी अच्छी कूलिंग देता है, लेकिन डुअल इनवर्टर जैसी स्मूद और साइलेंट परफॉर्मेंस नहीं दे पाता।
आपके लिए कौन-सा AC रहेगा सही?
- अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप AC का इस्तेमाल नियमित रूप से लंबे समय तक करते हैं, तो डुअल इनवर्टर एसी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसकी बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और तेज कूलिंग इसे लंबी अवधि के लिए फायदेमंद बनाती है।
- वहीं अगर आपका बजट सीमित है और AC का उपयोग भी कम समय के लिए होता है, तो सिंगल इनवर्टर एसी आपकी जरूरतों को अच्छी तरह पूरा कर सकता है।
सिर्फ इनवर्टर देखकर फैसला न करें
- एसी खरीदते समय केवल इनवर्टर या डुअल इनवर्टर तकनीक को आधार न बनाएं। BEE स्टार रेटिंग और ISEER स्कोर जैसी चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
- कई बार बेहतर स्टार रेटिंग वाला सिंगल इनवर्टर AC, कम रेटिंग वाले डुअल इनवर्टर मॉडल से भी ज्यादा बिजली बचा सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले इन सभी पहलुओं की तुलना जरूर करें।