सब्सक्राइब करें

Tips: लोन लेने से पहले जरूर चेक करें CIBIL Score, घर बैठे मिनटों में ऐसे जानें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 11:36 AM IST
सार

Check CIBIL Score: क्या आप घर, कार या फोन के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं? आपका लोन पास होगा या नहीं, यह आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) पर निर्भर करता है। इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल पे, क्रेड और सिबिल पोर्टल के जरिए अपना क्रेडिट स्कोर बिल्कुल मुफ्त में चेक करने के सबसे आसान तरीके बता रहे हैं।

विज्ञापन
how to check cibil score online free gpay cred portal
लोन लेने से पहले कर लें ये काम - फोटो : एआई जनरेटेड
आज के समय में घर, कार, स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने के लिए लोन लेना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। भारत में अधिकांश बैंक और वित्तीय संस्थान आसान EMI विकल्प उपलब्ध कराते हैं। हालांकि, किसी भी लोन की मंजूरी सिर्फ आपकी आय पर निर्भर नहीं करती। इसमें आपका CIBIL स्कोर भी बड़ी भूमिका निभाता है।


CIBIL जिसे, जिसे क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्योरो ऑफ इंडिया जारी करता है, बैंक को यह समझने में मदद करता है कि आप लोन चुकाने में कितने सक्षम हैं। इसी आधार पर बैंक लोन मंजूर करने और ब्याज दर तय करने का फैसला लेते हैं।
how to check cibil score online free gpay cred portal
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

लोन से पहले CIBIL Score चेक करना क्यों जरूरी है?

CIBIL स्कोर 900 अंकों के पैमाने पर मापा जाता है। जितना बेहतर स्कोर होगा, लोन मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। कई मामलों में अच्छे स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर का लाभ भी मिलता है।

अगर आपका स्कोर कम है, तो समय रहते EMI का भुगतान करके या बकाया राशि चुकाकर उसे बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अलावा CIBIL स्कोर चेक करने से यह भी पता चल सकता है कि कहीं किसी ने आपकी जानकारी के बिना आपके नाम पर लोन तो नहीं लिया है।
Trending Videos
how to check cibil score online free gpay cred portal
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

TransUnion CIBIL Portal से ऐसे चेक करें CIBIL Score

CIBIL Score चेक करने का सबसे आधिकारिक तरीका TransUnion CIBIL की वेबसाइट है। यहां हर व्यक्ति को साल में एक बार मुफ्त रिपोर्ट देखने की सुविधा मिलती है।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
  • TransUnion CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Get Free CIBIL Score & Report विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • नाम, जन्मतिथि और पिनकोड भरें।
  • पहचान पत्र के रूप में PAN, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड में से किसी एक का विवरण दर्ज करें।
  • नियम और शर्तों को स्वीकार करें।
  • Accept and Continue पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका नवीनतम CIBIL Score दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check cibil score online free gpay cred portal
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला

Google Pay पर CIBIL स्कोर ऐसे करें चेक

  • Google Pay एप खोलें।
  • होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें।
  • Check your CIBIL Score for Free विकल्प चुनें।
  • CIBIL Score सेक्शन में Check पर टैप करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • कुछ ही मिनटों में आपका स्कोर दिखाई देगा।
  • Cred एप से ऐसे देखें CIBIL Score
विज्ञापन
how to check cibil score online free gpay cred portal
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

Cred एप पर भी कर सकते हैं चेक

  • Cred एप ओपन करें।
  • होम स्क्रीन पर Credit Score विकल्प चुनें।
  • Refresh बटन पर टैप करें।
  • आपका लेटेस्ट CIBIL Score स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Cred में आमतौर पर अलग से व्यक्तिगत जानकारी भरने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि एप पहले से आपकी क्रेडिट जानकारी एक्सेस करने की अनुमति ले चुका होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed