सब्सक्राइब करें

AI Factcheck: क्या एआई से मिली हर जानकारी सच है? जानिए AI को फैक्ट-चेक करने के 6 असरदार तरीके

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 01:33 PM IST
सार

How To Factcheck AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आंख मूंदकर भरोसा करना एक बड़ी भूल हो सकती है। कई बार एआई पूरे आत्मविश्वास के साथ गलत जानकारी दे देता है। इस रिपोर्ट में जानिए कि एआई के जवाबों में कैसे झूठ और सच की पहचान की जाए। साथ ही पढ़िए एआई को फैक्ट-चेक करने के 6 सबसे आसान और असरदार तरीके।

विज्ञापन
how to fact check answers by ai tools tips and techniques
AI के दिए जवाब की ऐसे करें पड़ताल - फोटो : एआई जनरेटेड
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज हमारे कामकाज का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, पढ़ाई, मेडिकल जानकारी और वित्तीय सलाह तक के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन एक बड़ी समस्या अब भी बनी हुई है। AI कई बार ऐसी जानकारी देता है जो सुनने में सही लगती है, लेकिन वास्तव में गलत होती है। एआई की दुनिया में हैलुसिनेशन (Hallucination) नाम की एक बीमारी है। इसका मतलब है जब एआई पूरे आत्मविश्वास के साथ गलत जवाब देता है।


2026 की स्टैनफोर्ड एचएआई एआई इंडेक्स के अनुसार, अलग-अलग AI मॉडल्स में हैलुसिनेशन यानी गलत जानकारी देने की दर 22% से लेकर 94% तक पाई गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब कोई झूठी बात एआई के सामने पेश की जाती है, तो वह उसे मान लेता है। इसलिए एआई पर आंख मूंदकर भरोसा करना समझदारी नहीं है। हमें इसके जवाबों को परखने के तरीके सीखने ही होंगे।
how to fact check answers by ai tools tips and techniques
हैलुसिनेट करता है एआई - फोटो : एआई जनरेटेड
एआई अक्सर ये गलतियां करता है
एआई की गलतियों के कई रूप हो सकते हैं। इनमें गलत जानकारी, पुरानी बातें, हैलुसिनेशन, एक ही बात को दोहराना और झूठे सोर्स देना शामिल हैं। सबसे बड़ा खतरा तब होता है जब एआई सच्ची और झूठी बातों को एक साथ मिलाकर पेश करता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी एआई की इन गलतियों को पकड़ने में नाकाम रही हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉल स्ट्रीट की एक बड़ी लॉ फर्म ने अदालत में जो केस फाइल किया, उसमें एआई द्वारा गढ़े गए फर्जी मुकदमों का हवाला दिया गया था।

दरअसल, एआई का रिस्पॉन्स उसके ट्रेनिंग डेटा पर निर्भर करता है। अगर यह डेटा पुराना है, तो एआई को नई घटनाओं की जानकारी नहीं होगी। कई बार एआई यह बता देता है कि उसके पास ताजा जानकारी नहीं है, लेकिन असली खतरा तब होता है जब वह इसके बारे में यूजर को कोई चेतावनी नहीं देता। कई एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि भले ही एआई किसी बड़े रिसर्च पेपर का हवाला दे, इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी जानकारी सही ही होगी।
Trending Videos
how to fact check answers by ai tools tips and techniques
एआई के जवाब को करें फैक्ट चेक - फोटो : एआई जनरेटेड
एआई को फैक्ट-चेक करने के 6 तरीके
अच्छी खबर यह है कि एआई की गलतियों को पकड़ा जा सकता है। बस आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अगर एआई कोई स्पष्ट स्रोत न बताए, पुरानी तारीखें दे या एक ही सवाल का अलग-अलग जवाब दे, तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है। आइए जानते हैं एआई के जवाबों को परखने के 6 सबसे अच्छे तरीके क्या हैं:

1. अलग-अलग जगह से जानकारी चेक करें
जैसे पत्रकार किसी खबर की पुष्टि के लिए कई लोगों से बात करते हैं, वैसे ही आपको भी करना चाहिए। हाई-इम्पैक्ट वाले सवालों पर कभी भी एआई के पहले जवाब को सच न मानें। टेक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी की सलाह के मुताबिक, आपको खुद से रिसर्च करनी चाहिए। एआई ने जो बात कही है, उसे गूगल या गूगल स्कॉलर (Google Scholar) पर सर्च करके क्रॉस-चेक करें।

2. एआई से पलटकर सवाल पूछें
अगर आपको एआई का जवाब अजीब लगे, तो उससे पलटकर सवाल पूछें। जैसे आप किसी इंसान से पूछते हैं कि "तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?", वैसे ही एआई से पूछें। आप पूछ सकते हैं कि "तुम्हारी इस जानकारी का स्रोत क्या है?" या फिर उसे उसी विषय के दूसरे पहलू पर तर्क देने को कहें। इससे एआई की कमियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to fact check answers by ai tools tips and techniques
अलग-अलग मॉडल्स से पूछें वही सवाल - फोटो : Adobe stock
3. एक ही सवाल को अलग-अलग मॉडल्स पर पूछें
एक ही सवाल ChatGPT, Gemini और Claude जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पूछें। अगर सभी का जवाब एक जैसा है तो जानकारी पर भरोसा बढ़ सकता है। जहां जवाब अलग-अलग हों, वहां अतिरिक्त जांच जरूरी है।

4. जानकारी के नएपन की जांच करें
हर एआई मॉडल को एक तय समय तक के डेटा पर ही ट्रेन किया जाता है। अगर कोई घटना उसके ट्रेनिंग समय के बाद घटी है, तो वह उसकी जानकारी नहीं दे पाएगा। खासकर जब बात आंकड़ों और ताजा खबरों की हो, तो एआई से जरूर पूछें कि क्या उसकी जानकारी हाल ही में अपडेट हुई है।

5. संदर्भ और स्रोतों की जांच करें
अगर AI किसी रिसर्च पेपर या रिपोर्ट का हवाला देता है, तो उस सोर्स को खुद खोलकर पढ़ें। सिर्फ नाम देखकर भरोसा न करें। कई बार AI फर्जी रेफरेंस भी बना देता है।

6. अपनी समझ का इस्तेमाल करें
अगर कोई जवाब असामान्य या जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी लगे, तो उसे दोबारा जांचें। विशेषज्ञों के अनुसार, संदेह करना और पुष्टि करना AI के दौर में सबसे जरूरी कौशल बन गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed