सब्सक्राइब करें

जानलेवा हादसे: दिल्ली-NCR के घरों में क्यों लग रही है बार-बार आग? सिर्फ AC ही नहीं हैं 'विलेन'!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sun, 07 Jun 2026 02:09 PM IST
सार

Delhi NCR Fire Incidents: दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार आग की घटनाओं ने हम सभी को डरा दिया है। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में ऐसे कई मामले सामने आए जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेकिन क्या केवल AC ही इन घरों में लग रही आग का जिम्मेदार है? आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

विज्ञापन
Delhi-NCR house fires caused by cooling appliances and electrical equipment during summer
दिल्ली-NCR में लगातार हो रही आग की घटनाओं की वजह सिर्फ AC नहीं - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी के चलते दिल्ली NCR और आसपास के इलाकों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना में शुक्रवार सुबह नोएडा की एक हाईराइज बिल्डिंग के फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पड़ोसी फ्लैट्स तक फैल गई। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। पिछले एक महीने में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में हुए ऐसे ही एक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी।



गर्मी में अक्सर जब हम सुनते हैं कि कहीं आग लग गई है तो उसका जिम्मेदार एसी या शॉर्ट सर्किट को देते हैं। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता, कई बार एसी और शॉर्ट सर्किट के अलावा भी आग लगने के कई कारक होते हैं जिन पर हमारा ध्यान नहीं जाता। आइए समझते हैं कि किन गैजेट्स से आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

Delhi-NCR house fires caused by cooling appliances and electrical equipment during summer
एयर कंडीशनर (AC) का ओवरहीट होना - फोटो : अमर उजाला

1. एयर कंडीशनर (AC) का ओवरहीट होना

गर्मियों में घरों में आग लगने का सबसे बड़ा कारण AC है। विवेक विहार की घटना में भी आग AC से ही शुरू हुई थी।
कारण: भीषण गर्मी में AC को बिना ब्रेक दिए लगातार कई घंटों तक चलाना।
क्या होता है: लगातार चलने से मशीन ओवरहीट हो जाती है। इसके बाद वायरिंग गर्म होकर पिघलने लगती है और उसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है। यह आग कमरों के पर्दों और फर्नीचर के जरिए पूरे घर में फैल जाती है।

Trending Videos
Delhi-NCR house fires caused by cooling appliances and electrical equipment during summer
पुराने पंखों की मोटर गर्म होना - फोटो : अमर उजाला

2. पुराने पंखों की मोटर गर्म होना

सिर्फ AC ही नहीं, साधारण पंखे भी खतरे का कारण बन सकते हैं।
कारण: सीलिंग फैन या टेबल फैन को बिना बंद किए दिन-रात लगातार चलाना।
क्या होता है: पुराने पंखों की मोटर जल्दी गर्म हो जाती है और उसमें आग लगने का खतरा रहता है। हालांकि, आजकल बाजार में मौजूद नए BLDC (ब्रशलेस DC) मोटर वाले पंखे ज्यादा सुरक्षित होते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR house fires caused by cooling appliances and electrical equipment during summer
एक्सटेंशन बोर्ड का ओवरलोड होना - फोटो : अमर उजाला

3. एक्सटेंशन बोर्ड का ओवरलोड होना

हम अक्सर एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में कई सारे गैजेट्स (जैसे चार्जर, कूलर, टीवी) लगा देते हैं।
कारण: बोर्ड की क्षमता से ज्यादा पावर खींचना।
क्या होता है: ज्यादा लोड पड़ने से एक्सटेंशन बोर्ड ओवरहीट होकर जलने लगते हैं। अगर इनके आस-पास कपड़े या पर्दे हों, तो यह एक भयंकर आग का रूप ले सकती है।

विज्ञापन
Delhi-NCR house fires caused by cooling appliances and electrical equipment during summer
इन्वर्टर का जरूरत से ज्यादा गर्म होना - फोटो : अमर उजाला

4. इन्वर्टर का जरूरत से ज्यादा गर्म होना

गर्मियों में पावर कट की वजह से इन्वर्टर का इस्तेमाल बढ़ जाता है।
कारण: लगातार चार्जिंग-डिस्चार्जिंग और वेंटिलेशन (हवा पास होने की जगह) की कमी।
क्या होता है: ज्यादा गर्मी के कारण इन्वर्टर की बैटरी और मशीन ओवरहीट हो जाती है। कई बार यह इतना गर्म हो जाता है कि अंदर के पार्ट्स जल जाते हैं या बैटरी फट सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed