सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Reliance Infrastructure Joins India's AI Race

रिलायंस इंफ्रा का AI पर बड़ा दांव: रातों-रात क्यों बदले 3 कंपनियों के नाम, क्या है मास्टरप्लान?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Reliance Infrastructure AI: अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई पीढ़ी की तकनीकों के क्षेत्र में कदम रखने का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह अपनी सहयोगी कंपनियों (सब्सिडियरीज) के जरिए एआई और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार की तैयारी कर रही है।

Reliance Infrastructure Joins India's AI Race
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने एआई में रखा कदम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई पीढ़ी की तकनीक की दुनिया में कदम रख दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी सब्सिडियरी यानी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर एआई इकोसिस्टम का हिस्सा बनने जा रही है। यह खबर भारत के एआई के भविष्य के लिए महत्पूर्ण है क्योंकि अब देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप भी अपने कारोबार में एआई की तकनीक को शामिल कर रहे हैं।

Trending Videos

कैसे काम करेगी कंपनी?

कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी साझा की है। लेकिन यह साफ नहीं किया है कि वह इस एआई प्रोजेक्ट में कितना पैसा निवेश करेगी, या इसे बाजार में उतारने की पक्की समयसीमा क्या है। हालांकि, यह साफ हो गया है कि भविष्य में कंपनी की इन सब्सिडियरीज का मुख्य काम एआई से जुड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार पर असर

जैसे ही यह खबर बाजार में आई, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में तेजी देखने को मिली। जहां BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर कंपनी के शेयरों में 5% की उछाल देखने को मिली। इस तेजी से शेयर का भाव 86.17 रुपए पर पहुंच गया। साथ ही शेयर में अपर सर्किट भी लग गया। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 20% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले एक साल में इसमें काफी गिरावट देखने को मिली थी।

विज्ञापन

कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति

कंपनी की मौजूदा स्थिती की बात करें तो मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने 918 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है। वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो, कंपनी का कुल मुनाफा 2,900 करोड़ और आय 20,440 करोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed