वीवो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 5G मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को UAE (संयुक्त अरब अमीरात) के बाजार में लॉन्च किया है। यह फोन पुराने Vivo V60 Lite का अपग्रेडेड वर्जन है। दिखने में यह भले ही अपने पुराने मॉडल जैसा लगे, लेकिन इस बार कंपनी ने इसमें ज्यादा पावरफुल Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया है, जो इसे काफी तेज और स्मूथ बनाता है। आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।
{"_id":"6a2436aa05275e070900d2bd","slug":"vivo-v70-lite-5g-launch-check-price-specifications-and-features-2026-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivo V70 Lite 5G लॉन्च: 6500mAh की तगड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग, क्या बन पाएगा मिड-रेंज बजट का नया किंग?","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Vivo V70 Lite 5G लॉन्च: 6500mAh की तगड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग, क्या बन पाएगा मिड-रेंज बजट का नया किंग?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Suyash Pandey
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:00 PM IST
सार
Vivo V70 Lite 5G: वीवो ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Vivo V60 Lite का अपग्रेडेड वर्जन है और इस बार कंपनी ने इसमें ज्यादा दमदार MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया है। फोन में बड़ी बैटरी, तेज फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले जैसी कई प्रीमियम खूबियां देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
वीवो वी70 लाइट
- फोटो : वीवो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवो वी70 लाइट
- फोटो : वीवो
Vivo V70 Lite 5G के खास फीचर्स
शानदार डिस्प्ले: इस फोन में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 3,000 निट्स तक ब्राइट हो सकती है, यानी कड़ी धूप में भी आपको फोन की स्क्रीन एकदम साफ दिखाई देगी।दमदार प्रोसेसर: अच्छी परफॉरमेंस और गेमिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा तेज है और एप लोडिंग या मल्टीटास्किंग को काफी आसान बना देता है।
रैम और स्टोरेज: यह फोन 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है, जिससे आपको फोटो, वीडियो और एप्स सेव करने के लिए भरपूर जगह मिलती है।
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आगे की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन को लंबे समय तक चलाने के लिए इसमें 6,500mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स: यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 (OriginOS 6) पर काम करता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और धूल-पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है।
Trending Videos
वीवो वी70 लाइट
- फोटो : वीवो
| वेरिएंट (रैम + स्टोरेज) | कीमत (UAE) | भारतीय रुपये में कीमत (लगभग) |
| 8GB + 128GB | AED 1,099 | ₹28,636 |
| 8GB + 256GB | AED 1,299 | ₹33,847 |
(नोट: भारतीय करेंसी में यह कीमत केवल अनुमान के लिए है, भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है।)