{"_id":"6a23c10f9750ce72470345f1","slug":"whatsapp-testing-view-once-text-feature-chats-disappear-after-read-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब चैट लीक होने की टेंशन होगी खत्म: व्हाट्सएप ला रहा है वन-टाइम रीड फीचर, जानें कैसे पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
अब चैट लीक होने की टेंशन होगी खत्म: व्हाट्सएप ला रहा है वन-टाइम रीड फीचर, जानें कैसे पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp cybersecurity updates: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्राइवेसी फीचर लेकर आया है। फोटो, वीडियाे और वॉइस मैसेज के लिए व्यू वन्स फीचर देने के बाद अब कंपनी टेक्स्ट मैसेज के लिए भी यह सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इसमें और क्या-क्या खास हो सकता है...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
WhatsApp view once text feature: व्हाट्सएप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है। फोटो, वीडियो और वाॅइस मैसेज के बाद अब कंपनी टेक्स्ट के लिए यह फीचर लाने की तैयारी में है। इसमें भेजे गए मैसेज को रिसीवर सिर्फ एक बार ही पढ़ सकेगा, इसके बाद वह खुद से गायब हो जाएगा। यह फीचर उन यूजर्स के लिए ज्यादा काम का हो सकता है, जो अपनी बात कहने के लिए अतिरिक्त प्राइवेसी चाहते हैं।
अब टेक्स्ट मैसेज भी होंगे View Once
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड के नए बीटा वर्जन में व्यू वन्स टेक्स्ट मेसेज फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। अभी यह सुविधा मीडिया फाइल्स के लिए मौजूद थी, लेकिन जल्द ही टेक्स्ट में भी हो सकती है। यह फीचर चैट में स्थायी रिकॉर्ड को कम करने और निजी बातचीत को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए रोलआउट किया जाएगा।
कैसे काम करेगा नया फीचर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है। यूजर जब कोई टेक्स्ट मैसेज टाइप करेगा, तो उसे सेंड बटन को लॉन्ग-प्रेस करना होगा।
विज्ञापन
कब तक आएगा यह फीचर?
कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई अपडेट या आधिकारिक जानकरी नहीं दी है। फिलहाल यह डेवलमेंट फेज में है। कहा जा रहा है कि अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो इसकी शुरुआत बीटा यूजर्स से की जाएगी इसके बाद इसका लाभ व्हाट्सएप यूजर्स उठा सकेंगे।

Trending Videos
- इसके बाद एक मेन्यू खुलेगा, जिसमें सेंड एस व्यू वन्स का ऑप्शन आएगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपकी ओर से भेजा गया मैसेज रिसीवर एक बार ही सिर्फ एक बार ही पढ़ पाएगा।
- मैसेज ओपन करते ही, बैक जाने पर वह चैट से गायब हो जाएगा।
- हालांकि इसके पहले भी व्हाट्सएप ने disappearing जैसे फीचर दे रखें है, जो 24 घंटे से लेकर 90 दिन तक के ऑप्शंस मिलते हैं, लेकिन यह अलग है, क्योंकि इसमें देखते ही मैसेज गायब हो जाएगा।
कब तक आएगा यह फीचर?
कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई अपडेट या आधिकारिक जानकरी नहीं दी है। फिलहाल यह डेवलमेंट फेज में है। कहा जा रहा है कि अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो इसकी शुरुआत बीटा यूजर्स से की जाएगी इसके बाद इसका लाभ व्हाट्सएप यूजर्स उठा सकेंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
स्पॉइलर मैसेज फीचर पर भी चल रहा काम
- इतना ही नहीं कंपनी अन्य स्पॉइलर मैसेज (Spoiler Messages) पर भी काम कर रही है। यह फीचर काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है, क्योंकि यह जादू की तरह काम करेगा।
- इसमें पहले मैसेज धुंधला दिखेगा, उसे देखने के लिए उस टेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
- यह फीचर पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स, वेरिफिकेशन कोड और अन्य निजी जानकारी साझा करने के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद है ऐसा फीचर
हालांकि यह कॉन्सेप्ट कुछ नया नहीं है। क्योंकि अन्य स्नैपचैट जैसे एप्स लंबे समय से ऐसे फीचर अपने यूजर को दे रहे हैं। जहां मैसेज या फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी वैनिश मोड जैसी सुविधा उपलब्ध है, जिसमें चैट बंद करने के बाद मैसेज खुद से डिलीट हो जाते हैं।