{"_id":"6a184061c232bba9d10452c1","slug":"whatsapp-username-feature-privacy-update-chat-without-phone-number-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: व्हाट्सएप ला रहा बड़ा प्राइवेसी फीचर! अब नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट, जानिए कैसे करें सेटअप","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp: व्हाट्सएप ला रहा बड़ा प्राइवेसी फीचर! अब नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट, जानिए कैसे करें सेटअप
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 28 May 2026 06:47 PM IST
सार
WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर ला सकता है, जिसका इंतजार यूजर्स कई वर्षों से कर रहे थे। नए अपडेट के बाद लोग मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी चैट कर सकेंगे। WhatsApp अब Username सिस्टम पर काम कर रहा है, जो Telegram और Instagram की तरह प्राइवेसी को और मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WhatsApp अब अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही ऐसा फीचर ला सकती है, जिससे यूजर्स को हर किसी के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp फिलहाल Username फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
कैसे काम करेगा नया Username फीचर?
नए सिस्टम में यूजर्स WhatsApp की Settings में जाकर अपना यूनिक Username बना सकेंगे। इसके बाद किसी से बातचीत शुरू करने के लिए सिर्फ वही Username शेयर करना होगा।अगर कोई व्यक्ति Username के जरिए संपर्क करता है, तो उसे सामने वाले का मोबाइल नंबर नहीं दिखाई देगा। चैट में सिर्फ Username ही नजर आएगा। यह सिस्टम काफी हद तक Telegram और Instagram के Username मॉडल जैसा होगा।
Trending Videos
whatsapp
- फोटो : whatsapp
फोन नंबर फिर भी रहेगा जरूरी
हालांकि WhatsApp पूरी तरह फोन नंबर खत्म नहीं कर रहा है। कंपनी के मुताबिक मोबाइल नंबर अकाउंट के पीछे जुड़ा रहेगा। लॉगिन, अकाउंट रिकवरी और वेरिफिकेशन जैसे काम अब भी नंबर के जरिए ही होंगे। यानी Username सिर्फ चैटिंग के दौरान अतिरिक्त प्राइवेसी देने का काम करेगा।Username फीचर की बड़ी बातें-
- ग्रुप चैट्स या डायरेक्ट मैसेज में अनजान लोगों को आपका नंबर नहीं दिखेगा।
- आप जब चाहें अपना यूजरनेम बदल सकते हैं। इससे आपकी पुरानी चैट या डेटा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- अकाउंट लॉग-इन और रिकवरी के लिए आपका नंबर पहले की तरह लिंक रहेगा, बस वो दूसरों से छिपा रहेगा।
- यह फीचर पूरी तरह आपकी मर्जी पर है. अगर आप यूजरनेम नहीं बनाना चाहते, तो पहले की तरह सिर्फ नंबर से भी व्हाट्सएप चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp
- फोटो : AI
Username को बनाने के क्या हैं नियम?
WhatsApp इस फीचर को ग्लोबल लेवर पर रोल आउट कर रहा है। कई देशों में यूजर्स को ये फीचर मिल गया है। बताया जा रहा है कि Username 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए और उसमें कम से कम एक अक्षर जरूरी होगा। इसमें सिर्फ लेटर, नंबर, पीरियड और अंडरस्कोर की अनुमति होगी।कैसे सेट करें अपना व्हाट्सएप यूजरनेम?
- अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।
- एंड्रॉयड फोन में ऊपर दाईं तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करके Settings में जाएं या iPhone में नीचे दिए गए Settings टैब पर टैप करें।
- सबसे ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो/नाम पर क्लिक करें।
- अगर आपको यह फीचर मिल गया है, तो प्रोफाइल सेटिंग्स में Username का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।
- अपना पसंदीदा यूजरनेम डालें। व्हाट्सएप चेक करेगा कि वह नाम खाली है या नहीं। अवेलेबल होने पर उसे सेव कर लें।