सब्सक्राइब करें

Instagram पर आया 'ड्रैग एंड ड्रॉप' फीचर: अब अपनी पसंद से तय करें कौन-सी पोस्ट दिखेगी ऊपर, जानें कैसे करेगा काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 09 Jun 2026 04:56 PM IST
सार

Instagram Grid Reorder Feature: क्या आप चाहते हैं कि आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बिल्कुल आपके पसंद के अनुसार दिखे? अगर हां, तो अब यह संभव है। इंस्टाग्राम ने एक शानदार फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर्स पोस्ट्स को ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके कहीं भी शिफ्ट कर सकेंगे। आइए जानते हैं यह नया Grid Reorder फीचर कैसे काम करेगा और इससे किसे सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?
 

विज्ञापन
Instagram: New Grid Reorder Feature Launched Globally Rearrange Profile Posts
इंस्टाग्राम का नया फीचर लॉन्च - फोटो : amarujala.com
Instagram Profile Customization: मेटा अपने इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक से एक शानदार फीचर लॉन्च कर रहा है। इंस्टाग्राम प्लस के बाद अब कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था। अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल ग्रिड पर मौजूद पोस्ट्स को अपनी पसंद के हिसाब से रीऑर्गनाइज कर सकेंगे। इस नए अपडेट में अब यूजर्स को प्रोफाइल का लेआउट बदलने के लिए पोस्ट डिलीट करने या फिर दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वह कभी भी ड्रैग करके फोटो ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं कर सकेंगे। खास बात यह है कि पोस्ट की ओरिजिनल पब्लिकेशन डेट और एंगेजमेंट हिस्ट्री पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


अब प्रोफाइल की पूरी ग्रिड पर होगा आपका कंट्रोल
इंस्टाग्राम के इस नए ग्रिड रीऑर्डर फीचर में यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर मौजूद पोस्ट्स की पोजिशन बदल सकते हैं। पहले प्रोफाइल ग्रिड में कंटेंट के पोस्ट के हिसाब से दिखता था और केवल पिन किए गए पाेस्ट्स सबसे ऊपर दिखते थे, लेकिन अब यह बिना पोस्ट किए आप अपने सबसे पसंदीदा कंटेंट को सबसे ऊपर रख सकेंगे।

 

you can move posts around on your Instagram grid starting this week. tap, drag and drop your posts wherever you want 🪄 pic.twitter.com/HKqO5TValM

— Instagram (@instagram) June 8, 2026 ">http://
Instagram: New Grid Reorder Feature Launched Globally Rearrange Profile Posts
इंस्टाग्राम का नया फीचर लॉन्च - फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे करें इस नए फीचर का इस्तेमाल
इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...
  • अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल ओपन करें।
  • किसी भी पोस्ट को कुछ सेकंड तक प्रेस करके होल्ड करें।
  • ऐसा करते ही आपको Reorder Grid ऑप्शन दिख जाएगा।
  • अब पोस्ट को ड्रैग करके मनचाही जगह पर छोड़ दें।
  • इसके बाद आपकी प्रोफाइल देखने वाले सभी लोगों को आपके पसंद के हिसाब से क्रम वार कंटेंट दिखाई देंगे।
Instagram: New Grid Reorder Feature Launched Globally Rearrange Profile Posts
इंस्टाग्राम का नया फीचर लॉन्च - फोटो : एआई जनरेटेड
क्रिएटर्स और ब्रांड्स को मिलेगा बड़ा फायदा
  • यह अपडेट खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स, आर्टिस्ट्स, इन्फ्लुएंसर्स और बिजनेस अकाउंट्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। अब वे अपने सबसे जरूरी कंटेंट को बेहतर तरीके से हाइलाइट कर पाएंगे और मौजूदा कैंपेन, प्रोजेक्ट या ब्रांडिंग थीम के अनुसार प्रोफाइल को रीऑर्गनाइज कर सकेंगे।
  • इसके अलावा बिजनेस अकाउंट्स अपने प्रमोशनल कंटेंट को ज्यादा बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर पाएंगे, जिससे प्रोफाइल की विजुअल अपील भी बढ़ेगी।
  • हालांकि खास बात यह है कि इसके लिए आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है। यह फीचर सभी यूजर्स के फोन में पहुंच चुका है। अगर आपके इंस्टाग्राम पर यह नहीं दिखाई दे रहा है, तो पहले एप को अपडेट करें। सबसे अच्छी बात यह है कि पोस्ट्स की लाइक्स, कमेंट्स और अन्य एंगेजमेंट डेटा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

लंबे इंतजार के बाद आया फीचर
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने पिछले साल संकेत दिया था कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। अब इसे वैश्विक स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि यह अपडेट यूजर्स को अपने कंटेंट को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की अधिक स्वतंत्रता देगा।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed