व्हाट्सएप ला रहा कमाल का अपडेट: अब 24 घंटे बाद भी नहीं गायब होंगे स्टेटस, जब चाहें आर्काइव से कर सकेंगे शेयर
WhatsApp Status Archive: व्हाट्सएप पर लगाया गया स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाता है, लेकिन कई बार यूजर्स चाहते हैं कि उनके पसंदीदा फोटो, वीडियो या यादगार स्टेटस बाद में भी सुरक्षित रहें। अब ऐसा संभव होने वाला है। व्हाट्सएप एक नया फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से पुराने स्टेटस अपने आप सेव हो जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा देखा या शेयर भी किया जा सकेगा। आइए जानते हैं इस नए फीचर की पूरी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WhatsApp new status archive feature update: व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। अब कंपनी एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जो खास स्टेटस लगाने वालों के लिए है। अभी तक हम व्हाट्सएप पर जो स्टेटस लगाते हैं, वह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाता था, लेकिन जल्द ही यूजर्स अपने यूजर्स के लिए Status Archive फीचर लाने जा रहा है, जिसमें पुराने स्टेटस को एप के अंदर ही दोबारा देख और शेयर कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए स्टेटस को अलग से सेव करने की जरूरत भी नहीं होगी।
How to view expired WhatsApp status after 24 hours: 24 घंटे बाद भी नहीं होगा स्टेटस पूरी तरह गायब
अब तक व्हाट्सएप स्टेटस केवल 24 घंटे तक दिखाई देता था और उसके बाद हट जाता था। लेकिन नए स्टेटस अर्काइव( Status Archive) फीचर के आने के बाद स्टेटस भले ही दूसरों को दिखना बंद हो जाए, लेकिन वह यूजर के निजी आर्काइव में सुरक्षित रहेगा। इसका मतलब है कि आपने जो फोटो, वीडियो या टेक्स्ट स्टेटस लगाया था, उसे बाद में फिर से देखा और जरूरत पड़ने पर दोबारा शेयर किया जा सकेगा।
Save and reshare old WhatsApp status privately: अपने आप सेव होंगे पुराने स्टेटस
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स को स्टेटस को मैन्युअली सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही स्टेटस की 24 घंटे की अवधि पूरी होगी, वह ऑटोमैटिक रूप से स्टेटस अर्काइव सेक्शन में स्टोर हो जाएगा। इससे महत्वपूर्ण यादें, खास तस्वीरें या पसंदीदा वीडियो दोबारा खोजने में आसानी होगी।
सिर्फ आपको ही दिखेंगे पुराने स्टेटस
इसमें सबसे खास बात यह होगी कि यह स्टेटस को आपके अलावा कोई और नहीं देख पाएगा, जैसे की आपने ध्यान दिया होगा, तो इंस्टाग्राम पर यह फीचर पहले से ही मौजूद है। व्हाट्सएप भी अब इंस्टाग्राम के जैसे पुराने स्टेटस केवल उसी यूजर को दिखाई देंगे जिसने उन्हें पोस्ट किया था। दूसरे लोग आपके आर्काइव किए गए स्टेटस नहीं देख पाएंगे। अगर आप किसी पुराने स्टेटस को दोबारा शेयर करते हैं, तभी वह अन्य लोगों को दिखाई देगा।
Status Archive फीचर कैसे काम करेगा ?
व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए के मुताबिक, यूजर्स को व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज ऑफ डाटा सेक्शन में नया स्टेटस अर्काइव विकल्प मिलेगा। इसे ऑन करने के बाद पुराने स्टेटस अपने आप सेव होते रहेंगे। वहीं पुराने स्टेटस देखने के लिए यूजर अपडेट्स टैब में जाकर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स मेन्यू पर क्लिक करके स्टेटस अर्काइव सेक्शन एक्सेस कर सकेगा।
फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध
यह फीचर फिलहाल WhatsApp Android Beta Version 2.26.23.6 में देखा गया है। कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स इसे पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फीचर अब रोलआउट के लिए तैयार है और आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
यूजर्स को होगा फायदा?
स्टेटस अर्काइव फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो ज्यादा स्टेटस लगाते है। इसके जरिए यूजर्स पुराने स्टेटस को मेमाेरी के रूप में सुरक्षित रख सकेंगे। पसंदीदा स्टेटस दोबारा शेयर किए जा सकेंगे। यादगार फोटो और वीडियो खोने का डर नहीं रहेगा। स्टेटस सेव करने की अलग जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरा आर्काइव निजी और सुरक्षित रहेगा।