{"_id":"6a26acc39c187ae6ba06bfd6","slug":"instagram-plus-subscription-price-india-features-story-controls-customization-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Instagram Plus हुआ भारत में लॉन्च: सिर्फ 299 रुपये में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें इसके सभी कमाल के फायदे","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Instagram Plus हुआ भारत में लॉन्च: सिर्फ 299 रुपये में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें इसके सभी कमाल के फायदे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
अगर आपको लगता है कि Instagram का फ्री वर्जन अब आपके लिए काफी नहीं है, तो Meta का नया Instagram Plus प्लान आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। सिर्फ ₹299 महीने में मिलने वाला यह सब्सक्रिप्शन स्टोरीज, प्रोफाइल और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई ऐसे फीचर्स देता है, जो आम यूजर्स को उपलब्ध नहीं होंगे।
इंस्टाग्राम प्लस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेटा ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर अपने तीनों प्लेटफॉर्म्स- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए Plus सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने भारत में भी Instagram के लिए Plus सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह कोई अनिवार्य प्लान नहीं है। जो यूजर्स अतिरिक्त फीचर्स चाहते हैं, वे इसे खरीद सकते हैं, जबकि बाकी लोग पहले की तरह Instagram का फ्री वर्जन इस्तेमाल करते रहेंगे। अगर आप प्लस सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो आपको 299 रुपये प्रति माह की कीमत चुकानी होगी। इस प्लान के साथ आपको कई फायदे मिलेंगे।
अब स्टोरीज पर मिलेगा पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल
प्रोफाइल और कस्टमाइजेशन को मिलेगा नया लुक
फीड में दिखे बिना भी पोस्ट कर सकेंगे कंटेंट
Instagram Plus कैसे करें सब्सक्राइब?
हालांकि Meta ने बताया है कि यह फीचर फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है। इसलिए सभी यूजर्स को यह विकल्प तुरंत दिखाई नहीं दे सकता। अगर आपके अकाउंट में यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद एप अपडेट करके दोबारा जांच सकते हैं।
अब स्टोरीज पर मिलेगा पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल
- Instagram Plus का सबसे बड़ा फोकस स्टोरी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। इस सब्सक्रिप्शन के बाद यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है।
- इसके अलावा सिर्फ Close Friends तक सीमित रहने की बजाय यूजर्स अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे और अपनी स्टोरी चुनिंदा लोगों तक पहुंचा सकेंगे।
- एक और दिलचस्प फीचर यह है कि यूजर बिना Viewer List में दिखे किसी स्टोरी का प्रीव्यू भी देख सकेंगे। वहीं, स्टोरी की अवधि 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे तक की जा सकेगी।
- Meta ने स्टोरी एनालिटिक्स को भी बेहतर बनाया है। अब यूजर Viewer List में किसी खास व्यक्ति को सर्च करके देख सकते हैं कि उसने उनकी स्टोरी देखी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
प्रोफाइल और कस्टमाइजेशन को मिलेगा नया लुक
- Instagram Plus के साथ प्रोफाइल को भी ज्यादा पर्सनल बनाया जा सकेगा। यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर अधिकतम छह पोस्ट पिन कर सकेंगे, जिससे उनकी पसंदीदा या महत्वपूर्ण पोस्ट सबसे ऊपर दिखाई देंगी।
- इसके अलावा प्रोफाइल और बायो के लिए एक्सक्लूसिव फॉन्ट्स उपलब्ध होंगे। Meta और लोकप्रिय क्रिएटर्स द्वारा डिजाइन किए गए कस्टम ऐप आइकन्स भी यूजर्स को मिलेंगे।
- चैटिंग एक्सपीरियंस को आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन भी जोड़े हैं। ये खास एनिमेटेड हार्ट्स बातचीत के दौरान स्क्रीन पर दिखाई देंगे और चैट को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाएंगे।
फीड में दिखे बिना भी पोस्ट कर सकेंगे कंटेंट
- Instagram Plus का एक अनोखा फीचर यह भी है कि यूजर्स अपनी प्रोफाइल और हाइलाइट्स पर सीधे पोस्ट कर सकेंगे, लेकिन वह पोस्ट उनके फॉलोअर्स की मुख्य फीड में दिखाई नहीं देगी।
- यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपनी प्रोफाइल को अपडेट रखना चाहते हैं लेकिन हर पोस्ट को व्यापक रूप से प्रमोट नहीं करना चाहते।
Instagram Plus कैसे करें सब्सक्राइब?
- अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो आप Instagram एप के जरिए सीधे सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
- Instagram एप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
- अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
- ऊपर दिए गए Menu (☰) पर टैप करें।
- Settings सेक्शन में जाएं।
- Instagram Plus विकल्प खोजें।
- फीचर्स और प्राइसिंग देखने के बाद Subscribe पर टैप करें।
- Google Play या Apple App Store के जरिए भुगतान पूरा करें।
हालांकि Meta ने बताया है कि यह फीचर फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है। इसलिए सभी यूजर्स को यह विकल्प तुरंत दिखाई नहीं दे सकता। अगर आपके अकाउंट में यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद एप अपडेट करके दोबारा जांच सकते हैं।