सब्सक्राइब करें

Lava Shark 2 5G की सेल शुरू: मात्र ₹11,999 में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का मजा!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 06:04 PM IST
सार

Lava Shark 2 5G: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava का नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G आज 10 जून से देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया था और अब इसकी पहली सेल शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Lava Shark 2 5G Sale Starts Today, 120Hz Display, 8GB RAM and Android 16
Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

अगर आप ₹12,000 से कम के बजट में एक दमदार 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लावा (Lava) का नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G आज (10 जून) से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन पिछले महीने मई में लॉन्च हुआ था।



कम कीमत के बावजूद इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8GB तक की रैम पावर जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

Lava Shark 2 5G Sale Starts Today, 120Hz Display, 8GB RAM and Android 16
Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता

Lava Shark 2 5G को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत और ऑफर्स की डिटेल नीचे दी गई है:

  • कीमत: ₹11,999 (4GB रैम + 64GB स्टोरेज)
  • कहां से खरीदें: इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के साथ-साथ अपने नजदीकी लोकल रिटेल स्टोर्स (ऑफलाइन) से भी खरीद सकते हैं।
  • कलर्स: यह फोन दो शानदार रंगों- सोनार गोल्ड और आर्या ब्लू में आता है।
  • खास सर्विस: लावा इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को घर पर मुफ्त सर्विस की सुविधा भी दे रही है।
Lava Shark 2 5G Sale Starts Today, 120Hz Display, 8GB RAM and Android 16
Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

Lava Shark 2 5G के धांसू फीचर्स


डिस्प्ले: बजट में प्रीमियम फील

इस फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बजट में भी कंपनी ने 120Hz का फास्ट रिफ्रेश रेट दिया है। इससे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ हो जाता है। साथ ही, धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lava Shark 2 5G Sale Starts Today, 120Hz Display, 8GB RAM and Android 16
Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

परफॉर्मेंस के मामले में है टॉप नॉच

  • रैम और स्टोरेज: वैसे तो इस फोन में 4GB फिजिकल रैम है, लेकिन इसमें वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फोन की रैम को बढ़ाकर 8GB रैम तक की पावर देता है।
  • प्रोसेसर: बेहतर स्पीड के लिए इसमें 6 नैनोमीटर पर बना UNISOC T820 प्रोसेसर दिया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 5,15,768 है, जो इस बजट के हिसाब से काफी शानदार है।
  • सॉफ्टवेयर (ओएस): यह फोन एंड्रॉयड 16 के स्टॉक वर्जन पर काम करता है। यानी फोन में कोई फालतू एप्स या परेशान करने वाले विज्ञापन नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
Lava Shark 2 5G Sale Starts Today, 120Hz Display, 8GB RAM and Android 16
Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

बैटरी में दो दिन तक का बैकअप

  • Lava Shark 2 5G की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी 6000mAh की दमदार बैटरी है।
  • कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इस पर 13 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार यूट्यूब वीडियो देखे जा सकते हैं।
  • टेस्टिंग के दौरान 1 घंटा लगातार यूट्यूब चलाने पर इसकी बैटरी सिर्फ 5% कम हुई।
  • फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed