सब्सक्राइब करें

इंतजार खत्म: ₹5,000 की भारी छूट के साथ Xiaomi 17T की पहली सेल शुरू, पाएं धांसू Leica कैमरा और 6,500mAh बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 01:04 PM IST
सार

Xiaomi 17T Sale Starts Today: शाओमी ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय T-सीरीज की वापसी करते हुए Xiaomi 17T को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 10 जून से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स, दमदार कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करता है।

विज्ञापन
Xiaomi 17T First Sale Begins: Check Price, Offers and Full Specifications
Xiaomi 17T - फोटो : Xiaomi

शाओमी (Xiaomi) फैंस के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का नया और दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T आज से भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। लंबे समय के बाद भारत में Xiaomi की मशहूर T सीरीज ने वापसी की है। अगर आप एक बेहतरीन कैमरा और प्रीमियम फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, ऑफर्स और इसके सभी खास फीचर्स:

Xiaomi 17T First Sale Begins: Check Price, Offers and Full Specifications
Xiaomi 17T - फोटो : Xiaomi

कीमत और उपलब्धता

यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Amazon, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों- बैंगनी, काला और नीला में पेश किया है।

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 59,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: 64,999 रुपये
Xiaomi 17T First Sale Begins: Check Price, Offers and Full Specifications
Xiaomi 17T - फोटो : Xiaomi

शानदार लॉन्च ऑफर्स

फोन को खरीदते समय आप इन बेहतरीन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं:

  • बैंक डिस्काउंट: HDFC, SBI, ICICI या American Express कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5,000 रुपये की सीधी छूट मिलेगी।
  • एक्सचेंज बोनस: अपना पुराना फोन बदलने पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा।
  • आसान EMI: 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI (बिना ब्याज वाली किश्त) और जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा।
  • बायबैक गारंटी: एक साल बाद फोन वापस करने पर उसकी 60% कीमत वापस मिलने का दावा किया जा रहा है।
  • फ्री सब्सक्रिप्शन: यूजर्स को Spotify Premium, YouTube Premium और Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi 17T First Sale Begins: Check Price, Offers and Full Specifications
Xiaomi 17T - फोटो : Xiaomi

Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशंस एक नजर में

फीचर स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.59-इंच 1.5K OLED (120Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500-Ultra
पीछे का कैमरा 50MP + 50MP + 12MP (Leica लेंस)
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी और चार्जिंग 6,500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयर Android 16 (HyperOS 3)
विज्ञापन
Xiaomi 17T First Sale Begins: Check Price, Offers and Full Specifications
Xiaomi 17T - फोटो : Xiaomi

डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो वीडियो देखने और गेमिंग का शानदार अनुभव देता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन बहुत स्मूद काम करती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 3,500nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, आंखों की थकान कम करने के लिए इसमें खास विजन केयर टेक्नोलॉजी है और स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए मजबूत Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed