{"_id":"6a28e60e681d0d7c4f064c16","slug":"vivo-x500-pro-max-200mp-camera-8000mah-battery-leak-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
Vivo अपनी नई फ्लैगशिप X500 सीरीज पर काम कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी Vivo X500 Pro Max नाम से एक नया प्रीमियम मॉडल ला सकती है। 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 2nm चिपसेट जैसे फीचर्स इसे बाजार के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकते हैं।
Vivo X500 Pro Max
- फोटो : Vivo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्मार्टफोन बाजार में फ्लैगशिप फोन्स की रेस लगातार दिलचस्प होती जा रही है। अब Vivo की अपकमिंग X500 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार Vivo X500 Pro Max नाम से एक नया टॉप मॉडल लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके कैमरे और बैटरी की हो रही है। आइए जानते हैं वीवो के इन नए फोन में क्या है खास।
8000mAh बैटरी बन सकती है सबसे बड़ा हथियार
स्क्रीन भी होगी प्रीमियम
200MP कैमरा पर टिकी हैं सबकी निगाहें
मिलेगा नया 2nm प्रोसेसर
लॉन्च कब होगा?
फिलहाल Vivo की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि Vivo X500 सीरीज को 2026 की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआत में इसे चीन के बाजार में उतारा जा सकता है।
8000mAh बैटरी बन सकती है सबसे बड़ा हथियार
- लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X500 Pro Max में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के मुकाबले काफी बड़ा अपग्रेड होगा।
- बड़ी बैटरी का मतलब है कि यूजर्स को बार-बार चार्जर तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
स्क्रीन भी होगी प्रीमियम
- फोन में 6.85 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
- डिस्प्ले को BOE तैयार कर रही है। वहीं नई LIPO टेक्नोलॉजी की वजह से स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। इससे फोन का लुक और भी प्रीमियम नजर आएगा।
200MP कैमरा पर टिकी हैं सबकी निगाहें
- कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी बन सकता है। कहा जा रहा है कि Vivo X500 Pro Max में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिसमें Sony LYT-838 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा।
- इसके अलावा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। यह दूर की तस्वीरों को ज्यादा डिटेल के साथ कैप्चर करने में मदद करेगा। वहीं 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।
मिलेगा नया 2nm प्रोसेसर
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek की नई Dimensity 9600 सीरीज चिपसेट दी जा सकती है। यह 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।
- ऐसे में गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है। साथ ही बड़ी बैटरी के साथ इसकी पावर एफिशिएंसी भी बेहतर रहने की उम्मीद है।
लॉन्च कब होगा?
फिलहाल Vivo की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि Vivo X500 सीरीज को 2026 की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआत में इसे चीन के बाजार में उतारा जा सकता है।