{"_id":"6a26b0f25bd4e61be905975d","slug":"oneplus-ace-7-leaked-ahead-of-launch-could-arrive-as-oneplus-16r-in-india-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OnePlus का नया धमाका: 10000mAh बैटरी और धांसू प्रोसेसर के साथ आ सकता है Ace 7, भारत में इस नाम से होगी एंट्री!","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OnePlus का नया धमाका: 10000mAh बैटरी और धांसू प्रोसेसर के साथ आ सकता है Ace 7, भारत में इस नाम से होगी एंट्री!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Suyash Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:28 PM IST
सार
OnePlus Ace 7: वनप्लस जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 7 लॉन्च करने की तैयारी में है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 10000mAh की बड़ी बैटरी, बिल्कुल नया Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर और 240Hz रिफ्रेश रेट वाली शानदार डिस्प्ले मिल सकती है। चर्चा है कि यही धांसू स्मार्टफोन भारत में OnePlus 16R के नाम से दस्तक देगा।
विज्ञापन
1 of 4
OnePlus Ace 7 Leaks
- फोटो : OnePlus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वनप्लस ने कुछ समय पहले ही चीन में अपनी OnePlus Ace 6 सीरीज को पेश किया था। अब कंपनी इसके अगले और अपग्रेडेड मॉडल OnePlus Ace 7 को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि ये फोन आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि इस फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं। आइए जानते हैं इस फोन में हमें क्या-कुछ खास देखने को मिल सकता है?
2 of 4
OnePlus Ace 7
- फोटो : OnePlus
OnePlus Ace 7 के संभावित फीचर्स
सुपरफास्ट प्रोसेसर: इस फोन में बिल्कुल नया Qualcomm Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट अभी मार्केट में नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह गेमिंग और हैवी एप्स को बिना किसी रुकावट के मक्खन की तरह चलाएगा। साथ ही, फोन में 16GB तक की रैम मिलने की उम्मीद है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग: यह वनप्लस का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। लीक के अनुसार, इसमें 9,000mAh से लेकर 10,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100W की फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
स्मूद और शानदार डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच की फ्लैट LTPS OLED स्क्रीन (1.5K रेजोल्यूशन) मिल सकती है। गेमिंग और स्क्रॉलिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें 185Hz या 240Hz का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ दो कैमरे का सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस होने की उम्मीद है।
Trending Videos
3 of 4
OnePlus Ace 7
- फोटो : OnePlus
भारत में OnePlus 16R के नाम से हो सकता है लॉन्च
टेक जगत में यह चर्चा जोरों पर है कि चीन में लॉन्च होने वाला OnePlus Ace 7 ही भारत में OnePlus 16R के नाम से लाया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि जो भी शानदार फीचर्स ACE 7 में होंगे, वही सब भारतीय ग्राहकों को वनप्लस 16R में मिलेंगे। माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगस्त या सितंबर के महीने में बाजार में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
OnePlus Ace 7
- फोटो : OnePlus
एक नजर पिछले मॉडल OnePlus Ace 6 के फीचर्स पर
संदर्भ के लिए, बता दें कि अक्तूबर में चीन में लॉन्च हुए वनप्लस ऐस 6 में ये खूबियां थीं:
प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite चिपसेट
रैम और स्टोरेज: 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज
बैटरी: 7,800mAh की बैटरी के साथ 120W की सुपरफास्ट चार्जिंग
कैमरा: 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड (रियर) और 16MP (सेल्फी)
डिस्प्ले: 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले (165Hz रिफ्रेश रेट)
(नोट: OnePlus Ace 7 और 16R की ये सभी जानकारियां अभी लीक्स पर आधारित हैं, कंपनी ने अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।