{"_id":"6a2694ff42764f478607966a","slug":"xiaomi-mijia-handheld-fan-launch-100-speed-levels-40-hours-battery-life-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fan: Xiaomi ने लॉन्च किया 100 स्पीड सेटिंग वाला छोटू फैन, 40 घंटे चलती है बैटरी, 5 मीटर तक फेंकता है हवा","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Fan: Xiaomi ने लॉन्च किया 100 स्पीड सेटिंग वाला छोटू फैन, 40 घंटे चलती है बैटरी, 5 मीटर तक फेंकता है हवा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:40 PM IST
सार
Xiaomi Mijia Handheld Portable Fan: Xiaomi ने अपना नया Mijia Handheld Fan लॉन्च किया है, जो 100 स्पीड लेवल, 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ और LED डिस्प्ले जैसी खूबियों से लैस है। यह पोर्टेबल फैन गर्मियों में ट्रैवल और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Xiaomi Mijia
- फोटो : Xiaomi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मी में बाहर निकलते ही पसीने से हालत खराब हो जाती है। AC और कूलर तो घर में हैं, लेकिन सफर के दौरान राहत कौन देगा? Xiaomi का नया गैजेट शायद इसी समस्या का जवाब बनकर आया है। अधिकतर पोर्टेबल फैन 3 या 4 स्पीड मोड के साथ आते हैं। लेकिन Xiaomi ने ऐसा हैंडहेल्ड फैन पेश किया है जिसमें 100 स्पीड लेवल दिए गए हैं। यही वजह है कि यह लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया है।
हम बात कर रहे हैं Xiaomi के नए हैंडहेल्ड पोर्टेबल फैन Mijia Handheld Fan की जिसकी कीमत 199 युआन (करीब 2,500 रुपये) रखी गई है। यह फैन 10 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक चल सकता है।
स्मार्टफोन जितना हल्का और कॉम्पैक्ट
पोर्टेबल फैन के साथ भी ये दिक्कत होती है कि साइज के वजह से आप इसे हर जगह नहीं ले जा सकता। लेकिन यह फैन केवल 260 ग्राम वजन का है और इसका आकार लगभग एक स्मार्टफोन जितना है, जिसके चलते आप इसे अपने बैग या पर्स में रखकर आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। कंपनी इसके साथ एक डिटैचेबल शोल्डर स्ट्रैप भी दे रही है, जिससे इसे बैग में टांगा जा सकता है या कंधे पर आसानी से कैरी किया जा सकता है।
2 of 4
Xiaomi Mijia Fan
- फोटो : Xiaomi
100 स्पीड लेवल देंगे मनचाही हवा
सामान्य पोर्टेबल फैन जहां 3 या 4 स्पीड मोड के साथ आते हैं, वहीं Xiaomi Mijia Fan में 100 लेवल की स्टेपलेस स्पीड कंट्रोल सुविधा दी गई है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से हवा के फ्लो को बेहद बारीकी से एडजस्ट कर सकते हैं।
Trending Videos
3 of 4
दमदार कूलिंग और LED डिस्प्ले
- फोटो : Xiaomi
दमदार कूलिंग और LED डिस्प्ले
फैन में DC मोटर और मिक्स्ड-फ्लो इम्पेलर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह फैन 8.5 मीटर प्रति सेकेंड तक की विंड स्पीड प्रदान करता है। इसकी हवा लगभग 5 मीटर तक पहुंच सकती है। हैंडल पर मौजूद LED डिस्प्ले स्पीड और बैटरी लेवल की जानकारी दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फुल चार्ज में 40 घंटे का बैकअप
- फोटो : Xiaomi
फुल चार्ज में 40 घंटे का बैकअप
Mijia हैंडहेल्ड फैन में 5000mAh बैटरी दी गई है। सबसे कम स्पीड पर यह 40 घंटे तक चल सकता है। Xiaomi का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से फैन लगभग 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
फ्लाइट में भी ले जा सकेंगे
फैन की बैटरी क्षमता 18.5Wh है, जो एयरलाइन कैरी-ऑन लिमिट के भीतर आती है। यानी इसे फ्लाइट में भी आसानी से ले जाया जा सकता है। Xiaomi ने हाल ही में 16-इंच लैपटॉप सपोर्ट वाला नया Mijia बैकपैक और 10,000mAh पावर बैंक भी लॉन्च किया है, जिससे कंपनी अपनी एक्सेसरी रेंज लगातार बढ़ा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।