चीन के मशहूर स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर (Honor) ने पिछले साल सितंबर में अपना 4G फोन Honor Play10 लॉन्च किया था। अब ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वर्जन 5G फोन Honor Play10 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत दमदार बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर है।
Honor Play 10 5G: सिर्फ 2% बैटरी में 15 घंटे चलेगा फोन, क्या ये स्मार्टफोन है मार्केट का नया 'बैटरी किंग'?
Honor Play 10 5G Launch: ऑनर ने अपने नए स्मार्टफोन Honor Play 10 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 7000mAh बैटरी, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले जैसी खूबियों के साथ पेश किया गया है। पिछले साल लॉन्च हुए Honor Play 10 4G के मुकाबले यह नया मॉडल कई महत्वपूर्ण अपग्रेड लेकर आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार डिस्प्ले
बड़ी स्क्रीन: फोन में 6.8 इंच की फुल-एचडी+ (FHD+) डिस्प्ले दी गई है, जो पंच-होल डिजाइन के साथ आती है।
स्मूद एक्सपीरियंस: गेमिंग और स्क्रॉलिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
आंखों की सुरक्षा: फोन में DC डिमिंग और आई केयर मोड जैसे फीचर्स हैं, ताकि ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आपकी आंखों पर जोर न पड़े।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
चिपसेट: यह फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर आधारित MagicOS 9.0 पर काम करता है।
7000mAh की बड़ी बैटरी
Honor Play10 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है।
बड़ी बैटरी क्षमता: इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिस पर आप लगातार 21 घंटे तक शॉर्ट वीडियो देख सकते हैं।
फास्ट चार्जिंग: बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
सुपर पावर सेविंग मोड: अगर बैटरी सिर्फ 2% बची है, तब भी यह मोड ऑन करने पर आपको 15 घंटे का स्टैंडबाय और 1 घंटे तक का टॉकटाइम मिल सकता है।
स्मार्ट चार्जिंग: इसमें एआई नाइट चार्जिंग प्रोटेक्शन है, जो रात भर चार्ज में लगे रहने पर भी बैटरी खराब नहीं होने देता।
कैमरा सेटअप
रियर कैमरा: पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक एआई लेंस दिया गया है।
फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।