{"_id":"6a28e25a4a0fa786200ac8c2","slug":"best-5g-smartphones-under-15-000-college-students-2026-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget Phones: बजट केवल 15 हजार और चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 सबसे बेहतरीन ऑप्शन क्या?","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Budget Phones: बजट केवल 15 हजार और चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 सबसे बेहतरीन ऑप्शन क्या?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:35 AM IST
सार
Best 5G smartphones for college students: अगर आप भी कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं। तो यहां 15 हजार के बजट में कई ऐसे स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, जो कैमरा, बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस देते हैं। आइए जानते हैं इनमें से आपके लिए कौन-सा सबसे सही रहेगा?
विज्ञापन
15000 की बजट में बेस्ट स्मार्टफोन्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best budget mobile for online studies 2026: आज के समय में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है। अब ऑनलाइन क्लास, डिजिटल नोट्स, प्रोजेक्ट वर्क, वीडियो लेक्चर और मनोरंजन तक, लगभग हर काम मोबाइल पर ही निर्भर हो गया है। ऐसे में अगर आपका बजट 15,000 रुपये तक है और आप ऐसा फोन चाहते हैं जो कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में शानदार हो, तो बाजार में कई जबरदस्त विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं उन 5 स्मार्टफोन्स के बारे में जो 2026 में कॉलेज छात्रों के लिए सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी M17 5G
- फोटो : samsung
Samsung Galaxy M17 5G: पढ़ाई और फोटोग्राफी का शानदार कॉम्बिनेशन
- अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो कैमरा और डिस्प्ले दोनों में जबरदस्त हो, तो सैमसंग गैलेक्सी M17 5G एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो अच्छी तस्वीरें लेने में सक्षम है। वहीं 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले नोट्स पढ़ने, ऑनलाइन क्लास देखने और वीडियो स्ट्रीमिंग को बेहद आरामदायक बनाती है।
- फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Samsung का One UI और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट इसे छात्रों के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। कीमत की बात करें तो यह आपको 13,999 से 14,999 रुपये तक मिल जाएगा।
Trending Videos
वीवो टी4एक्स 5जी
- फोटो : vivo
Vivo T4X 5G: कॉलेज के साथ, कॉलेज के बाद भी
- अगर आपको दिनभर फोन इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है और आप बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए विवो T4X 5G एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की पढ़ाई, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और चैटिंग के बाद भी आसानी से साथ निभा सकती है।
- फोन में 6.72 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलता है। साथ ही इसकी परफॉर्मेंस रोजमर्रा के कामों और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त है। वहीं, यह आपको 14,499 की रेंज में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटोरोला G86 Power Edition
- फोटो : motorola
Motorola G86 Power Edition: क्लीन सॉफ्टवेयर का अनुभव
- अगर आप बिना अनावश्यकए एप्स और विज्ञापनों वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो मोटोरोला G86 Power Edition आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
- फोन में 6000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी गई है। वहीं 6.7 इंच की AMOLED/P-OLED स्क्रीन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम दबाव डालती है।
- 50MP डुअल कैमरा सेटअप और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन का इंटरफेस साफ और तेज है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर महसूस होती है।
- यह आपको लगभग 13,999 से 14,799 में मिल जाएगा।
विज्ञापन
रियलमी नार्जो P3
- फोटो : realme
Realme Narzo P3 Series: स्पीड और वैल्यू का शानदार पैकेज
- अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग भी करते हैं, तो रियलमी नार्जो P3 या Narzo 80 Series आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
- फोन में 6.67 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है, जिससे स्क्रॉलिंग और यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूथ हो जाता है।
- इसके अलावा 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा इसे ऑलराउंडर स्मार्टफोन बनाते हैं। इसका प्रोसेसर भी रोजमर्रा के उपयोग और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त क्षमता रखता है। दाम की बात करें तो यह करीब 13,499 से ₹14,999 में मिल जाएगा।