सब्सक्राइब करें

TV Fix: कछुए जैसा चल रहा है पुराना Smart TV? नई जैसी रफ्तार पाने के लिए तुरंत करें ये 5 काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 03:28 PM IST
सार

Fix Old Smart TV: क्या आपका स्मार्ट टीवी पहले की तरह तेज काम नहीं करता? एप्स खुलने में समय लगता है, वीडियो बार-बार बफर होता है या रिमोट का रिस्पॉन्स धीमा हो गया है? अगर आप इन परेशानियों के वजह से नया टीवी लेने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं। बस कुछ आसान बदलाव और सही सेटिंग्स अपनाकर आप अपने पुराने Smart TV की परफॉर्मेंस को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
how to fix slow smart tv speed tips and tricks in hindi
जानें स्मार्ट टीवी को फास्ट बनाने के टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
आज के दौर में Smart TV सिर्फ टीवी चैनल देखने का साधन नहीं रह गया है। Netflix, YouTube, OTT एप्स और गेमिंग जैसी सुविधाओं ने इसे घर का मल्टीमीडिया हब बना दिया है। लेकिन समय के साथ टीवी में स्टोरेज भरने लगती है, एप्स का डेटा बढ़ जाता है और सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है। इसका असर टीवी की स्पीड पर दिखाई देने लगता है। होता ये है कि आप अटक-अटककर चलने वाले स्मार्ट टीवी से परेशान हो जाते हैं और नया टीवी खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सेटिंग्स बता रहे हैं, जिससे आपका पुराना टीवी बिल्कुल नए जैसा चलने लगेगा और नया टीवी लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं...
how to fix slow smart tv speed tips and tricks in hindi
सबसे पहले हटाएं बेकार एप्स और डेटा - फोटो : Adobe Stock

1. सबसे पहले हटाएं बेकार एप्स और डेटा

  • कई बार टीवी में ऐसे एप्स मौजूद रहते हैं जिनका महीनों तक इस्तेमाल नहीं किया जाता। ये एप्स सिर्फ स्टोरेज घेरते हैं और बैकग्राउंड में चलकर सिस्टम को भी धीमा कर देते हैं। ऐसे में सबसे पहले अपने टीवी की एप लिस्ट चेक करें और जिन एप्स की जरूरत नहीं है उन्हें हटा दें।
  • इसके साथ ही एप्स का कैश डेटा भी समय-समय पर साफ करते रहें। कैश एक तरह का अस्थायी डेटा होता है जो लगातार बढ़ता रहता है और सिस्टम की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है। अगर आपके टीवी में कैश क्लियर करने का विकल्प नहीं है तो एप को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करना भी एक अच्छा उपाय है।
  • टीवी को समय-समय पर रीस्टार्ट करना भी फायदेमंद रहता है। इससे RAM में जमा अस्थायी डेटा साफ हो जाता है और छोटे-मोटे लैग खत्म हो जाते हैं।
how to fix slow smart tv speed tips and tricks in hindi
सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज न करें - फोटो : Adobe Stock

2. सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज न करें

  • अक्सर लोग टीवी खरीदने के बाद उसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करना भूल जाते हैं। जबकि कंपनियां नियमित रूप से नए अपडेट जारी करती हैं जिनमें बग फिक्स, सिक्योरिटी पैच और परफॉर्मेंस सुधार शामिल होते हैं।
  • टीवी की सेटिंग्स में जाकर Software Update सेक्शन चेक करें। यदि नया अपडेट उपलब्ध है तो उसे तुरंत इंस्टॉल करें।
  • इंटरनेट न होने पर USB ड्राइव की मदद से भी अपडेट किया जा सकता है। अपडेटेड सॉफ्टवेयर न सिर्फ टीवी को बेहतर बनाता है बल्कि Netflix, YouTube जैसे ऐप्स को भी अधिक स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to fix slow smart tv speed tips and tricks in hindi
कई बार समस्या टीवी नहीं, इंटरनेट होता है - फोटो : AI

3. कई बार समस्या टीवी नहीं, इंटरनेट होता है

  • अगर वीडियो बार-बार बफर हो रहा है या OTT एप्स सही तरह से नहीं चल रहे हैं तो इसकी वजह कमजोर इंटरनेट कनेक्शन भी हो सकती है। Wi-Fi सिग्नल कमजोर होने पर स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस प्रभावित होता है।
  • यदि टीवी में Ethernet (LAN) पोर्ट मौजूद है तो उसे सीधे राउटर से कनेक्ट करना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इससे इंटरनेट अधिक स्थिर और तेज मिलता है। वहीं Wi-Fi इस्तेमाल कर रहे हैं तो राउटर को टीवी के पास रखें। कम दूरी के लिए 5GHz नेटवर्क और ज्यादा दूरी के लिए 2.4GHz नेटवर्क बेहतर रहता है। राउटर को समय-समय पर रीस्टार्ट करना भी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
how to fix slow smart tv speed tips and tricks in hindi
गैरजरूरी फीचर्स बंद करके बढ़ाएं स्पीड - फोटो : Adobe Stock

4. गैरजरूरी फीचर्स बंद करके बढ़ाएं स्पीड

  • आधुनिक Smart TV में कई ऐसे फीचर्स दिए जाते हैं जो देखने में आकर्षक लगते हैं लेकिन सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं।

  • उदाहरण के लिए Motion Enhancement फीचर वीडियो को अधिक स्मूद दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन कई बार इससे टीवी की प्रोसेसिंग पर असर पड़ता है। इसी तरह Eco Mode लगातार स्क्रीन की ब्राइटनेस एडजस्ट करता रहता है, जिससे बैकग्राउंड प्रोसेसिंग बढ़ जाती है।

  • अगर आपके टीवी में Auto HDMI Switching या External Device Detection जैसे फीचर्स सक्रिय हैं और उनकी जरूरत नहीं है तो उन्हें बंद करना बेहतर हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed