{"_id":"6a292ee67164a7e2510373cc","slug":"how-change-mobile-number-pan-card-online-complete-guide-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAN Update: पैन कार्ड में बदलना है नंबर या अपडेट करनी है जानकारी? जानें घर बैठे मिनटों में बदलने का आसान तरीका","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
PAN Update: पैन कार्ड में बदलना है नंबर या अपडेट करनी है जानकारी? जानें घर बैठे मिनटों में बदलने का आसान तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:01 PM IST
सार
PAN Card Mobile Number Update: क्या आपके पैन कार्ड में भी मोबाइल नंबर, पता, नाम या जन्मतिथि गलत हो गई है और आप उसे बदलना चाहते हैं, लेकिन दफ्तरों के चक्कर नहीं काटना चाहते। तो परेशान होने की बात नहीं है। अब यह काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका सही तरीका क्या है? कौन से दस्तावेज लगेंगे?
विज्ञापन
ऑनलाइन पैन कार्ड अपडेट करने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How to change mobile number in PAN Card online: आधार कार्ड के जैसे अब पैन कार्ड भी हमारे पहचान का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। अब पैन कार्ड सिर्फ टैक्स भरने के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग, निवेश और कई सरकारी सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। ऐसे में इसमें दर्ज मोबाइल नंबर, पता, नाम या जन्मतिथि जैसी जानकारी का सही और अपडेटेड होना बेहद जरूरी है। अगर आपने हाल ही में अपना मोबाइल नंबर बदला है या पैन कार्ड में कोई अन्य जानकारी अपडेट करनी है, तो अब यह काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।
PAN Card
- फोटो : AdobeStock
पैन अपडेट रखना क्यों जरूरी है
- अब पैन कार्ड में आपकी सभी निजी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, पता और खास तौर पर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर रहता है।और आजकल अधिकांश वित्तीय और टैक्स संबंधी सेवाएं ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन पर निर्भर करती हैं।
- ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर पुराना है या बंद हो चुका है, तो पैन से जुड़ी कई सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए समय-समय पर जानकारी अपडेट रखना जरूरी है।
- अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, तो आप इसे देश के दो प्रमुख आधिकारिक पोर्टल्स, Protean (NSDL) और UTIITSL के जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से सुधार सकते हैं। आइए इन दोनों प्रक्रियाओं को स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।
ऑनलाइन पैन कार्ड अपडेट करने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
प्रोटीन (Protean) पोर्टल से मोबाइल नंबर बदलने का तरीका
प्रोटीन (Protean), जिसे पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (NSDL e-Gov) के नाम से जाना जाता था। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करिए....
प्रोटीन (Protean), जिसे पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (NSDL e-Gov) के नाम से जाना जाता था। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करिए....
- सबसे पहले Protean PAN (NSDL) की आधिकारिक वेबसाइट https://tinpan.proteantech.in पर जाएं।
- होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करके अप्लाई नाउ विकल्प पर क्लिक करें, जिससे आप सीधे ऑनलाइन पैन एप्लीकेशन के नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आपको फॉर्म में एप्लीकेशन टाइप में चेंजेस और करेक्शन इन इक्साइटिंग पैन डाटा या रीप्रिंट ऑफ पैन कार्ड दिखेगा, उसे चुनें।
- फिर कैटेगरी में व्यक्तिगत ( Individual) या जो भी लागू हो, उसका चयन करें।
- इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, नया मोबाइल नंबर और मौजूदा पैन नंबर दर्ज करें।
- फिर आपको सामने कैप्चा कोड आएगा, उसे भरकर सबमिट करें।
- सबमिट होते ही आपकी ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर भेजा जाएगा, इसे सुरक्षित नोट कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर फॉर्म यहीं से दोबारा खुल सके।
- इसके बाद कंटीन्यू विद पैन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- पूरी तरह ऑनलाइन प्रोसेस के लिए पेपरलेस विकल्प सबमिट डिजीटली थ्रो ई-केवाईसी और ई-साइन (Paperless) को चुनें।
- अगर आपको घर पर फिजिकल नया प्लास्टिक पैन कार्ड चाहिए, तो यस यानी की हां पर टिक करें (इसके लिए निर्धारित फीस लगेगी)। इसके बाद अपने आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक दर्ज करें।
- अब आपको जिस जानकारी को बदलना है (जैसे मोबाइल नंबर), उस वाले बॉक्स को चेक (Tick) करें। अपना नया मोबाइल नंबर या ईमेल दर्ज कर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- यहां जरूरी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड), अपनी फोटो और डिजिटल सिग्नेचर को वेबसाइट पर बताए गए साइज और फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करें।
- डिक्लेरेशन में अपना नाम, स्थान भरकर हिमसेल्फ या हरसेल्फ चुनें और फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट पेज पर जाकर क्रेडिट या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से फीस का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड कर लें।
- फिर कंटीन्यू पर क्लिक करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज कर ऑथेंटिकेट करें।
- इसके बाद आखिरी बार e-Sign के लिए ओटीपी डालें। प्रक्रिया पूरी होने पर आपका Acknowledgment Form डाउनलोड हो जाएगा, जिसका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पैन कार्ड अपडेट करने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
UTIITSL पोर्टल से भी कर सकते हैं अपडेट
अगर आप इसे दूसर पोर्टल यानी की UTIITSL से अपडेट करना चाहते हैं, तो इसकी भी प्रक्रिया आसान है। इन स्टेप्स को फॉलो करें...
अगर आप इसे दूसर पोर्टल यानी की UTIITSL से अपडेट करना चाहते हैं, तो इसकी भी प्रक्रिया आसान है। इन स्टेप्स को फॉलो करें...
- UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं।
- चेंज या करेक्शन इन पैन कार्ड विकल्प चुनें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- रेफरेंस नंबर नोट कर लें।
- जिस जानकारी को अपडेट करना है, उसे चुनें।
- नया मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट कर फीस का भुगतान करें।
- अगर फिजिकल मोड चुना है तो प्रिंटआउट, फोटो और दस्तावेज संबंधित कार्यालय में भेजें।
विज्ञापन
ऑनलाइन पैन कार्ड अपडेट करने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
अपडेट के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
अगर आप घर बैठे खुद से अपने पैन में जानकारी अपडेट कर रहे हैं, तो इन डॉक्यूमेंट्स को अपने पास ही रखें। इसमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर शामिल है। हालांकि दस्तावेजों की जरूरत आपके अपडेट पर निर्भर करती है।
अगर आप घर बैठे खुद से अपने पैन में जानकारी अपडेट कर रहे हैं, तो इन डॉक्यूमेंट्स को अपने पास ही रखें। इसमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर शामिल है। हालांकि दस्तावेजों की जरूरत आपके अपडेट पर निर्भर करती है।