{"_id":"6a28dbd304dbde9da60c03f6","slug":"smart-tv-hidden-features-internet-gaming-photo-frame-computer-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tips: Smart TV के ये सीक्रेट फीचर्स जानते हैं? फिल्में देखने के अलावा भी कर सकता है कमाल के काम","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: Smart TV के ये सीक्रेट फीचर्स जानते हैं? फिल्में देखने के अलावा भी कर सकता है कमाल के काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
Smart TV Hacks: ज्यादातर लोग स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल सिर्फ फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका Smart TV इंटरनेट ब्राउजर, कंप्यूटर, गेमिंग मशीन, डिजिटल फोटो फ्रेम और स्मार्ट डैशबोर्ड की तरह भी काम कर सकता है? आइए जानते हैं इसके कुछ शानदार फीचर्स।
स्मार्ट टीवी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घरों में स्मार्ट टीवी आए कई साल हो चुके हैं। इसके बावजूद ज्यादातर लोग इसे केवल मनोरंजन का साधन मानते हैं। फिल्में देखना, वेब सीरीज चलाना या टीवी चैनल देखना ही इसके इस्तेमाल तक सीमित रह जाता है। जबकि हकीकत यह है कि Smart TV में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप अपने टीवी का सही इस्तेमाल करें तो यह आपके कई दूसरे गैजेट्स का काम भी आसान कर सकता है।
1. बड़ी स्क्रीन पर करें इंटरनेट ब्राउजिंग
3. डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह करें इस्तेमाल
4. काम के दौरान बनाएं सेकेंड स्क्रीन
5. टीवी को बनाएं स्मार्ट क्लॉक
6. बिना कंसोल के करें हाई-एंड गेमिंग
1. बड़ी स्क्रीन पर करें इंटरनेट ब्राउजिंग
- मोबाइल पर इंटरनेट चलाना आम बात है, लेकिन बड़ी स्क्रीन पर ब्राउजिंग का अनुभव बिल्कुल अलग होता है। अधिकांश स्मार्ट टीवी में ब्राउजर पहले से मौजूद नहीं होता। ऐसे में आप Google Play Store से TV Bro या JioSphere जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- TV Bro की खास बात यह है कि इसे टीवी रिमोट के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें वॉयस कंट्रोल और माउस पॉइंटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे इंटरनेट चलाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- अगर आपके पास Samsung या Motorola का स्मार्टफोन है, तो आप टीवी को कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इन फोन्स में मिलने वाला डेस्कटॉप मोड टीवी स्क्रीन पर विंडोज जैसा इंटरफेस देता है। इससे बड़ी स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट्स देखना, ईमेल चेक करना और कई दूसरे काम करना आसान हो जाता है।
3. डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह करें इस्तेमाल
- Smart TV को बड़े डिजिटल फोटो फ्रेम में भी बदला जा सकता है। Footo जैसे ऐप्स की मदद से आप अपने फोन की तस्वीरें सीधे टीवी पर दिखा सकते हैं।
- जब टीवी पर कोई कंटेंट नहीं चल रहा हो, तब आपकी पसंदीदा तस्वीरें स्क्रीन पर स्लाइडशो के रूप में दिखाई देती रहेंगी। इससे आपका लिविंग रूम और भी आकर्षक नजर आएगा।
4. काम के दौरान बनाएं सेकेंड स्क्रीन
- आजकल मल्टीटास्किंग के लिए बड़ी स्क्रीन की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में आप HDMI केबल, Miracast या AirPlay की मदद से Smart TV को लैपटॉप की दूसरी स्क्रीन बना सकते हैं।
- यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर से काम करते हैं या एक साथ कई विंडो पर काम करना पसंद करते हैं।
5. टीवी को बनाएं स्मार्ट क्लॉक
- जब टीवी इस्तेमाल नहीं हो रहा हो, तब उसे खाली छोड़ने की जरूरत नहीं है। DAKboard जैसे ऐप्स की मदद से आप इसे एक स्मार्ट डैशबोर्ड या डिजिटल वॉल क्लॉक में बदल सकते हैं।
- इस पर समय, मौसम, कैलेंडर, खबरें और स्मार्ट होम डिवाइस की जानकारी दिखाई जा सकती है।
6. बिना कंसोल के करें हाई-एंड गेमिंग
- अगर आपके पास गेमिंग कंसोल नहीं है, तब भी Smart TV पर शानदार गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ तेज इंटरनेट और एक गेमिंग कंट्रोलर की जरूरत होगी।
- आप Xbox Cloud Gaming, NVIDIA GeForce Now और Amazon Luna जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए टीवी पर क्लाउड गेमिंग कर सकते हैं। इससे बिना महंगे कंसोल के भी बड़े स्क्रीन पर गेम खेलना संभव हो जाता है।