Google Maps Hidden Feature: गूगल मैप्स की ये कमाल की सेटिंग बचाएगी आपका पेट्रोल-डीजल, तुंरत करें ऑन!
Google Maps Fuel Saving Feature: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच गूगल मैप्स का एक खास फीचर आपकी जेब का खर्च कम कर सकता है। फ्यूल एफिशिएंट रूट्स नाम का यह फीचर ऐसा रास्ता सुझाता है, जहां ट्रैफिक कम हो, ड्राइविंग स्मूद हो और इंजन पर कम दबाव पड़े। इससे आपकी गाड़ी कम ईंधन खर्च करती है और बेहतर माइलेज मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच हर कोई यही सोचता है कि अपनी कार या बाइक का माइलेज कैसे बढ़ाया जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके स्मार्टफोन में मौजूद गूगल मैप्स आपकी जेब का खर्च काफी हद तक कम कर सकता है?
गूगल मैप्स में एक ऐसी छिपी हुई सेटिंग है जो आपकी गाड़ी का ईंधन बचाने में मदद करती है। आइए जानते हैं टेक की दुनिया के इस स्मार्ट फीचर के बारे में और समझते हैं कि इसे कैसे ऑन किया जा सकता है।
क्या है गूगल मैप्स का यह खास फीचर?
गूगल मैप्स में इस फीचर को फ्यूल-एफिसिएंट रूट्स (फ्यूल बचाने वाले रास्ते) कहा जाता है। आमतौर पर जब हम कहीं जाने के लिए लोकेशन डालते हैं, तो मैप्स हमें सबसे छोटा या सबसे जल्दी पहुंचाने वाला रास्ता दिखाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि सबसे छोटे रास्ते पर पेट्रोल भी कम लगे। यह फीचर दूरी के साथ-साथ आपकी गाड़ी की ईंधन बचत को भी ध्यान में रखकर सबसे बढ़िया रास्ता ढूंढता है।
यह पैसे और फ्यूल कैसे बचाता है?
कई बार रास्ता छोटा होता है, लेकिन वहां भारी ट्रैफिक, चढ़ाई या खराब सड़क होती है। ऐसी जगह पर बार-बार ब्रेक और क्लच का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे गाड़ी ज्यादा तेल पीती है। अगर आप फ्यूल-एफिशिएंट फीचर ऑन करते हैं, तो मैप आपको ऐसा रास्ता दिखाता है जहां:
- ट्रैफिक कम हो: ताकि गाड़ी जाम में न फंसे।
- ड्राइविंग स्मूद हो: बार-बार ब्रेक लगाने की जरूरत न पड़े।
- इंजन पर कम जोर पड़े: जिससे सीधे तौर पर माइलेज बेहतर हो।
- एक आसान उदाहरण से समझें: मान लीजिए आपको ऑफिस जाना है। पहला रास्ता छोटा है लेकिन वहां भारी जाम है। दूसरा रास्ता थोड़ा लंबा है लेकिन एकदम खाली है। ऐसे में गूगल मैप्स आपको दूसरा रास्ता सुझाएगा, क्योंकि वहां गाड़ी बिना रुके चलेगी और आपका पेट्रोल कम खर्च होगा।
इस फीचर को कैसे ऑन करें?
इस सेटिंग को चालू करना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने फोन में गूगल मैप्स एप खोलें।
- ऊपर दाईं ओर बनी अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
- अब सेटिंग्स वाले विकल्प में जाएं।
- नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और नेविगेशन सेटिंग्स पर टैप करें।
यहां आपको प्रिफर फ्यूल-एफिशिएंट रूट्स (ईंधन बचाने वाले रास्तों को प्राथमिकता दें) का विकल्प मिलेगा, इसे ऑन कर दें।
अपनी गाड़ी का इंजन टाइप भी बताएं
इस फीचर की एक और शानदार बात यह है कि यह अलग-अलग गाड़ियों के हिसाब से काम करता है। उसी सेटिंग में आपको इंजन टाइप चुनने का विकल्प भी मिलेगा। आप अपनी गाड़ी के हिसाब से पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड या ईवी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद मैप आपकी गाड़ी के इंजन के हिसाब से सबसे ज्यादा फ्यूल बचाने वाला रूट तय करेगा।