सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   WhatsApp: Schedule birthday wishes advance, app auto-deliver textstime

बर्थडे विश के लिए जगने की टेंशन होगी खत्म: तय समय पर खुद मैसेज भेज देगा Whatsapp का यह फीचर, ऐसे करेगा काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 14 Jun 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp New Feature: व्हाट्एप अपने यूजर्स के लिए एक से एक शानदार फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी ऐसे फीचर को टेस्ट कर रही है, जिसका इंतजार यूजर्स को लंबे समय से था। अब आपको रात में 12 बजे किसी को बर्थडे विश करने के लिए रातभर जगने की जरुरत नहीं होगी। जानिए यह नया फीचर क्या है? कैसे काम करेगा और यह आपके फोन में कब तक आएगा?
 

WhatsApp: Schedule birthday wishes advance, app auto-deliver textstime
व्हाट्सएप शेड्यूल मैसेज - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

WhatsApp Scheduled Messages: अक्सर हमें किसी को रात 12 बजे जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने के लिए जागना पड़ता है या फिर ऑफिस के किसी जरूरी काम से जुड़ा मैसेज सही समय पर भेजना याद नहीं रहता। जिससे हमें दूसरे दिन बॉस की डांट सुननी पड़ती है, लेकिन अब यह समस्या जल्द खत्म हो सकती है, क्योंकि व्हाट्एप अपने यूजर्स के लिए Scheduled Messages फीचर पर काम कर रहा है।

इस फीचर की मदद से यूजर पहले से मैसेज टाइप करके उसकी डिलीवरी की तारीख और समय तय कर सकेंगे। एक बार टाइम सेट करने के बाद मैसेज निर्धारित समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा। यानी अब न तो देर रात तक जागकर बर्थडे विश करने की जरूरत होगी और न ही किसी जरूरी मैसेज के समय पर भेजे जाने की चिंता। यह फीचर मैसेजिंग को पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे काम करेगा यह फीचर?
व्हाट्सएबीटा की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप iOS एप में इस सुविधा पर काम कर रहा है। इसमें मैसेज शेड्यूल करने के लिए यूजर्स को सेंड बटन को कुछ देर दबाकर रखना होगा। इसके बाद एक विकल्प दिखाई देगा, जहां वे मैसेज भेजने की तारीख और समय चुन सकेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया आसान और तेज रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे किसी भी यूजर को इसका इस्तेमाल करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन




कितने समय पहले शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज?

व्हाट्सएप इस फीचर में समय निर्धारण की भी सीमा तय कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यूजर्स कम से कम दस मिनट बाद और अधिकतम दो सप्ताह (14 दिन) तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। इसका मतलब है कि आप किसी मीटिंग रिमाइंडर, जन्मदिन की शुभकामना या जरूरी सूचना को पहले से सेट कर सकते हैं।

ग्रुप चैट्स में भी करेगा काम
खास बात है कि यह फीचर सिर्फ व्यक्तिगत चैट्स तक सीमित नहीं रहेगा। व्हाट्सएप इसे ग्रुप चैट्स में भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, एक शर्त भी होगी, कि शेड्यूल किए गए मैसेज को केवल वही सदस्य प्राप्त करेंगे जो मैसेज शेड्यूल किए जाने के समय ग्रुप का हिस्सा थे।

कब तक आएगा यह फीचर?
हालांकि अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि कुछ फीचर्स टेस्टिंग के तुरंत बाद श्रसर सभी बीटा टेस्टर्स तक भी नहीं पहुंचते। ऐसे में Scheduled Messages फीचर के लिए  यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

क्यों खास है Scheduled Messages फीचर?
दरअसल आजकल व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग का जरिया ही नहीं रह गया है। लोग ऑफिस काम, बिजनेस, पढ़ाई और महत्वपूर्ण चीजों को साझा करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में तय समय पर ऑटोमैटिक मैसेज भेजने की सुविधा कई यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इससे जरूरी संदेश समय पर पहुंचाने में आसानी होगी और किसी खास अवसर को भूलने की संभावना भी कम होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed