फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Wifi: इस तरह से मिनटों में कनेक्ट हो जाएगा रेलवे स्टेशन का फ्री वाई-फाई, ये रही प्रक्रिया

Thu, 20 Jan 2022 10:46 AM IST
आशिकी पटेल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 20 Jan 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
Railway Station Free WiFi how to use free wifi in phone at railway station know the process
इस तरह से मिनटों में कनेक्ट हो जाएगा रेलवे स्टेशन का फ्री वाई फाई - फोटो : pixabay

आजकल ज्यादातर काम ऑनलाइन होने लगे हैं, जिसके के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। इंटरनेट अब सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। हर स्मार्टफोन यूजर के मोबाइल में इंटरनेट जरूर मौजूद रहता है। कभी-कभी लोग अपना डाटा कम खर्च करने के लिए फ्री वाई फाई की तलाश करते हैं। हालांकि अब ज्यादातर सार्वजनिक जगहों पर फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे भी यात्रियों की सहूलियत के लिए ज्यादातर स्टेशन पर फ्री में वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराता है। देश के ज्यादातर बड़े रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई की सुविधा मौजूद है। कभी-कभी हमें कहीं जाना होता है और ट्रेन के आने में टाइम रहता है, ऐसे में ज्यादातर लोग अपना बिताने के लिए ऑनलाइन कुछ देखना पसंद करते हैं। लोग स्टेशन पर मिल रही फ्री वाई फाई का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन उनको समझ नहीं आता कि कैसे कनेक्ट करें। तो चलिए आज जानते हैं कि आप कैसे रेलवे स्टेशन पर फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।   

Railway Station Free WiFi how to use free wifi in phone at railway station know the process
इस तरह से मिनटों में कनेक्ट हो जाएगा रेलवे स्टेशन का फ्री वाई फाई - फोटो : Istock
रेलवे स्टेशन पर कैसे चलाएं फ्री में वाईफाई
  • इसके लिए अपने स्मार्टफोन पर वाई फाई सेटिंग को ओपन करें और मौजूद नेटवर्क को सर्च करें। 
Railway Station Free WiFi how to use free wifi in phone at railway station know the process
इस तरह से मिनटों में कनेक्ट हो जाएगा रेलवे स्टेशन का फ्री वाई फाई - फोटो : Istock
  • फिर रेलवायर नेटवर्क सिलेक्ट करें और अपने मोबाइल के ब्राउजर में railwire.co.in वेबपेज ओपन करें। इसके बाद अब अपना 10 नंबर का मोबाइल नंबर दर्ज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway Station Free WiFi how to use free wifi in phone at railway station know the process
इस तरह से मिनटों में कनेक्ट हो जाएगा रेलवे स्टेशन का फ्री वाई फाई - फोटो : Istock
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। रेलवायर को कनेक्ट करने के लिए पासवर्ड के रूप में इस ओटीपी का उपयोग करें। 
विज्ञापन
Railway Station Free WiFi how to use free wifi in phone at railway station know the process
इस तरह से मिनटों में कनेक्ट हो जाएगा रेलवे स्टेशन का फ्री वाई फाई - फोटो : Pixabay

इसके बाद आप रेलवायर से सफलतापूर्वक जुड़ जाएंगे और आराम से मुफ्त में इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed