सब्सक्राइब करें

'गूगल जीतेगा AI की जंग': एलन मस्क ने पहली बार मानी अपनी हार, पर स्पेस को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 05:21 PM IST
सार

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने एक चौंकाने वाले बयान में अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी गूगल की बढ़त को स्वीकार किया है। मस्क का मानना है कि पश्चिमी दुनिया में गूगल AI की रेस में सबसे आगे रहेगा, लेकिन साथ ही उन्होंने चीन और अपनी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) को लेकर भी बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन
elon musk admits google to win ai race in west spacex in space
एलन मस्क - फोटो : पीटीआई
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में हर दिन नई जंग देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार दिग्गज उद्यमी एलन मस्क ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। अक्सर गूगल और उसके एआई मॉडल्स की आलोचना करने वाले मस्क ने पहली बार स्वीकार किया है कि इस रेस में गूगल को हराना मुश्किल होगा, हालांकि इसके पीछे उन्होंने एक खास तर्क दिया है।
Trending Videos
elon musk admits google to win ai race in west spacex in space
ग्रोक एआई - फोटो : X / @grok
कहां, कौन मारेगा बाजी?
एलन मस्क ने भविष्य की तस्वीर साफ करते हुए दुनिया को तीन हिस्सों में बांट दिया है। उनके मुताबिक, पश्चिम देशों में गूगल का दबदबा रहेगा और वह यहां एआई की रेस जीत जाएगा। वहीं, पूरी दुनिया या कहें वैश्विक स्तर पर चीन एआई के मामले में सबको पीछे छोड़ देगा। लेकिन जब बात जमीन से ऊपर यानी अंतरिक्ष की आएगी, तो वहां मस्क की अपनी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) और उनका AI ग्रोक (Grok) ही राज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
elon musk admits google to win ai race in west spacex in space
एक्स - फोटो : X
कैसे शुरू हुई यह चर्चा?
यह पूरी बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शुरू हुई। दरअसल, एबकस एआई (Abacus AI) की सीईओ और गूगल की पूर्व कर्मचारी बिंदु रेड्डी ने एक पोस्ट में गूगल के नए मॉडल Gemini 3.0 को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि जेमिनी 3.0 उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और ज्यादातर लोग अभी भी पुराने Gemini 2.5 पर ही टिके हुए हैं।

बिंदु रेड्डी ने सुंदर पिचाई की अगुवाई वाली गूगल को नसीहत दी कि उन्हें छोटे-मोटे कामों को छोड़कर एक साथ कई टीमों से 100 अलग-अलग मॉडल्स तैयार करवाने चाहिए, ताकि वे एआई की दौड़ में मजबूती से बने रहें।
elon musk admits google to win ai race in west spacex in space
स्टारलिंक - फोटो : एआई जनरेटेड
मस्क का स्पेस कार्ड
जब मस्क ने इस पोस्ट का जवाब दिया, तो उन्होंने गूगल की ताकत को तो माना, लेकिन साथ ही यह संकेत भी दे दिया कि उनकी नजर सिर्फ धरती तक सीमित नहीं है। स्टारलिंक (Starlink) और स्पेसएक्स के विशाल नेटवर्क के साथ मस्क अपने ग्रोक एआई को अंतरिक्ष की गहराइयों में सबसे शक्तिशाली बनाना चाहते हैं।

मस्क का यह बयान उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जहां वे जानते हैं कि गूगल के पास डेटा और संसाधनों का भंडार है, लेकिन स्पेस टेक्नोलॉजी में फिलहाल उनका कोई मुकाबला नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed