{"_id":"69b9475be00f532c0a022cbd","slug":"you-can-now-chat-without-creating-whatsapp-account-find-out-what-new-guest-chat-feature-is-and-how-works-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: अब बिना व्हाट्सएप अकाउंट बनाए कर सकेंगे चैटिंग, जानें क्या है नया Guest Chat फीचर और कैसे करेगा काम","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
WhatsApp: अब बिना व्हाट्सएप अकाउंट बनाए कर सकेंगे चैटिंग, जानें क्या है नया Guest Chat फीचर और कैसे करेगा काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Message without WhatsApp account: क्या आपका कोई ऐसा दोस्त है जो व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करता? तो अब उससे बात करने के लिए उसे एप डाउनलोड करने के लिए मजबूर करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मेटा एक ऐसे Guest Chat फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जहां एक लिंक के जरिए बिना अकाउंट वाला व्यक्ति भी आपसे चैटिंग कर सकेगा। जानिए इस फीचर के बारे में विस्तार से...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
व्हाट्सएप अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक शानदार फीचर पर काम कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, अब आप उन लोगों से भी चैट कर पाएंगे जो व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं।
कैसे काम करेगी यह फीचर?
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद सरल है:
सबसे बड़ी बात यह है कि ये गेस्ट चैट्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी। व्हाट्सएप वेब एक यूनिक आईडी जनरेट करेगा जो बातचीत को सुरक्षित रखेगी। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है कि आप लिंक सिर्फ उन्हीं को भेजें जिनसे आप बात करना चाहते हैं, क्योंकि जिसके पास लिंक होगा वो चैट में घुस सकता है।
कुछ शर्ते भी हैं...
चूंकि यह एक गेस्ट फीचर है, इसलिए इसमें कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं। जैसे:
व्हाट्सएप दुनिया के कई हिस्सों में नंबर-1 है, लेकिन अमेरिका जैसे देशों में लोग अभी भी एसएमएस या आईमैसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। मेटा चाहता है कि लोग कम से कम एक बार गेस्ट के तौर पर व्हाट्सएप का अनुभव लें, ताकि बाद में वे एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित हों। फिलहाल यह फीचर आईओएस, एंड्रॉइड और वेब के कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसे ग्लोबल लेवल पर रोलआउट किया जा सकता है।
Trending Videos
कैसे काम करेगी यह फीचर?
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद सरल है:
- इनवाइट लिंक: व्हाट्सएप यूजर एप के इनवाइट अ फ्रेंड सेक्शन में जाकर एक खास लिंक जनरेट करेगा।
- शेयरिंग: इस लिंक को एसएमएस, ईमेल या किसी अन्य एप के जरिए भेजा जा सकता है।
- बिना रजिस्ट्रेशन एंट्री: जैसे ही सामने वाला व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करेगा, उसके ब्राउजर पर व्हाट्सएप वेब का एक सेशन खुल जाएगा। उसे बस अपना नाम, जो गेस्ट के रूप में डालना होगा और कुछ शर्तें माननी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे बड़ी बात यह है कि ये गेस्ट चैट्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी। व्हाट्सएप वेब एक यूनिक आईडी जनरेट करेगा जो बातचीत को सुरक्षित रखेगी। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है कि आप लिंक सिर्फ उन्हीं को भेजें जिनसे आप बात करना चाहते हैं, क्योंकि जिसके पास लिंक होगा वो चैट में घुस सकता है।
कुछ शर्ते भी हैं...
चूंकि यह एक गेस्ट फीचर है, इसलिए इसमें कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं। जैसे:
- अस्थायी चैट: यह बातचीत स्थायी नहीं होगी। 10 दिनों तक कोई हलचल न होने पर चैट अपने आप खत्म हो जाएगी।
- लिमिटेड फीचर्स: फिलहाल गेस्ट चैट्स में ग्रुप चैट, वॉयस मैसेज, फाइल शेयरिंग, स्टिकर और वॉयस या वीडियो कॉल की सुविधा नहीं मिलेगी।
- सिर्फ टेक्स्ट: यह मुख्य रूप से टेक्स्ट आधारित बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है।

कमेंट
कमेंट X