सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   India’s Most Affordable 5G Powerhouse? Realme P4 Lite 5G Arrives Huge 7000mAh Battery

Realme P4 Lite 5G Launched: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन भारत में लॉन्च, जानिए शानदार फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 19 Mar 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

7000mAh Battery Smartphone 2026: रियलमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। बड़े बैटरी पैक, 144Hz स्क्रीन और मजबूत बिल्ड की वजह से बजट सेगमेंट में अलग पहचान बनाने वाले इस फोन के शानदार फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें...

India’s Most Affordable 5G Powerhouse? Realme P4 Lite 5G Arrives Huge 7000mAh Battery
रियलमी पी4 लाइट 5जी - फोटो : realme.com
विज्ञापन

विस्तार

आज यानी 19 मार्च को रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए P4, P4x और P4 Pro के बाद अब P4 Lite 5G को उतार दिया है। यह फोन खासतौर पर उन युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो दिन भर फोन का इस्तेमाल करते हैं। कीमत की बात करें तो करीब 12,999 की शुरुआती कीमत के साथ यह फोन बड़े बैटरी पैक सेगमेंट में अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है।
Trending Videos



अगर आप इसे सेल के दौरान खरीदते हैं, तो एक हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 500 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है। पुराने रियलमी यूजर्स के लिए  500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी है, जिससे प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट
फोन के अंदर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट लगा है, जो मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 5,300 sq mm का बड़ा एयरफ्लो वाष्प चैंबर (Vapor Chamber) दिया गया है, जो फोन को भारी इस्तेमाल के दौरान भी ठंडा रखने में मदद करता है।

बैटरी जो चले कई दिन

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी है। हालांकि, इसे चार्ज करने के लिए 15W की वायर्ड चार्जिंग दी गई है, जो बड़ी बैटरी को देखते हुए थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन एक बार फुल चार्ज होने पर यह आसानी से दो-तीन दिन का बैकअप दे सकती है।

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

  • स्क्रीन: 6.8-इंच की एचडी+ एससीडी स्क्रीन, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। बजट फोन में इतना हाई रिफ्रेश रेट मिलना दुर्लभ है, जो स्क्रॉलिंग को सुपर-स्मूद बनाता है।
  • ओएस: यह फोन लेटेस्ट रियलमी यूआई 7.0 (Android 16) पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इसे 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/2.2) और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि हल्की बारिश की बूंदों और धूल से इसे कोई खतरा नहीं है।


कलर और उपलब्धता
अगर आप इसे खरीदने का मन बना चुका है तो फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम या फिर ऑफलाइन स्टोर्स पर जाकर खरीद सकते हैं। फिलहाल ये आपको मोजेक नीला और मोजेक ग्रीन कलर में मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed