{"_id":"69bb8c1355b13f4c6803e947","slug":"iphone-5-iphone-4-8gb-marked-obsolete-repair-service-ends-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एपल का बड़ा फैसला: अब इतिहास बन गया iPhone 5; कंपनी ने ऑब्सोलीट लिस्ट में किया शामिल","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
एपल का बड़ा फैसला: अब इतिहास बन गया iPhone 5; कंपनी ने ऑब्सोलीट लिस्ट में किया शामिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
Apple iPhone 5 Absolete List: एपल ने iPhone 5 और iPhone 4 (8GB) को अपनी ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल कर लिया है। अब इन आईफोन्स के लिए एपल की ओर से कोई हार्डवेयर रिपेयर या पार्ट्स उपलब्ध नहीं होंगे।
iPhone 5
- फोटो : फ्लिपकार्ट
विज्ञापन
विस्तार
एपल ने अपने लोकप्रिय पुराने स्मार्टफोन्स iPhone 5 और iPhone 4 (8GB वेरिएंट) को ऑब्सोलीट कैटेगरी में डाल दिया है। इस फैसले के बाद अब इन डिवाइस के लिए कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक रिपेयर या हार्डवेयर सपोर्ट उपलब्ध नहीं होगा।
एपल हर साल अपने पुराने प्रोडक्ट्स को इस सूची में शामिल करता है। आमतौर पर कंपनी लॉन्च के करीब 7 साल बाद सॉफ्टवेयर अपडेट बंद कर देती है, जबकि ऑब्सोलीट लिस्ट में आने के बाद डिवाइस के पार्ट्स और सर्विस पूरी तरह बंद हो जाती है।
कभी सबसे लोकप्रिय था iPhone 5
iPhone 5 को साल 2012 में लॉन्च किया गया था और यह अपने समय का बेहद लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा। खासकर इसका डिजाइन और हल्का बॉडी यूजर्स को काफी पसंद आया था। कंपनी ने इसे 2018 में ही विंटेज कैटेगरी में डाल दिया था, जिसके बाद इसके लिए सिक्योरिटी अपडेट बंद हो गए थे।
iPhone 4 का भी खत्म हुआ सफर
iPhone 4 के 8GB मॉडल को 2011 में पेश किया गया था और 2013 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था। अब इसे भी ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल कर दिया गया है, जिससे इसका सर्विस लाइफसाइकिल पूरी तरह खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें: ट्रेडर सोता रहा और एआई छापता रहा नोट: 11 लाख के बना दिए 40 लाख रुपये, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार
हालांकि, यूजर्स चाहें तो इन डिवाइस को थर्ड-पार्टी रिपेयर शॉप्स पर ठीक करवा सकते हैं, लेकिन इतने पुराने फोन अब कम ही लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।
iPhone 5 के खास फीचर्स
iPhone 5 में 4 इंच का रेटिना डिस्प्ले, A6 चिपसेट और 8MP का रियर कैमरा दिया गया था। यह फोन iOS 6 के साथ आया था, जिसे iOS 10 तक अपडेट किया जा सकता था। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 45,500 रुपये थी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X