सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   No More Background Noise] WhatsApp New Feature Will Filter Out Wind and Chatter Clearer Conversations

अब शोर-शराबे में भी आएगी साफ आवाज: व्हाट्सएप में जल्द मिलेगा नॉइज कैंसलेशन फीचर, जानें कैसे करेगा काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 18 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp noise cancellation feature: क्या आप भी ट्रैफिक या भीड़भाड़ वाली जगहों पर व्हाट्सएप कॉल करने से कतराते हैं? तो अब आपकी यह चिंता खत्म होने वाली है। क्योंकि व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड के शोर को खत्म कर देगा। जानिए इस फीचर के बारे में विस्तार से...
 

No More Background Noise] WhatsApp New Feature Will Filter Out Wind and Chatter Clearer Conversations
WhatsApp - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

अगर आपने कभी शोर-शराबे वाली जगह से कॉल किया है, तो जानते होंगे कि बैकग्राउंड आवाज बातचीत को कितना खराब कर देती है। अब इस समस्या का समाधान जल्द ही लेकर आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर व्हाट्सएप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.11.8 में देखा गया है और यह खासतौर पर वॉइस और वीडियो कॉल्स की क्वालिटी सुधारने के लिए डिजाइन किया गया है। अभी तक यह सुविधा प्रीमियम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्स जैसे जूम या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स में ही देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह आपके फोन के व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होगी।
Trending Videos


क्या है नया Noise Cancellation फीचर?
व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन (Android 2.26.11.8) में इस फीचर की झलक मिली है। इसमें टेक्नोलॉजी ट्रैफिक की आवाज, हवा का शोर और आसपास लोगों की बातचीत जैसे अनचाहे साउंड्स को पहचानकर रीयल-टाइम में कम कर देती है, ताकि सामने वाले को आपकी आवाज साफ सुनाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कैसे काम करता है: जैसे ही आप कॉल शुरू करेंगे, एप का एल्गोरिदम आपकी आवाज और बैकग्राउंड के अनचाहे शोर के बीच अंतर पहचान लेगा।
  • फिल्टर: यह हवा की सनसनाहट, ट्रैफिक का शोर या आसपास के लोगों की आवाजों को दबा देगा और केवल आपकी आवाज को ही दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाएगा।
ये भी पढ़ें: WhatsApp: अब बिना व्हाट्सएप अकाउंट बनाए कर सकेंगे चैटिंग, जानें क्या है नया Guest Chat फीचर और कैसे करेगा काम

आईफोन यूजर्स के पास पहले से मौजूद
आईफोन (iOS) यूजर्स के पास पहले से ही वॉइस आइसोलेशन जैसा सिस्टम-लेवल फीचर मौजूद है, लेकिन एंड्रॉइड पर ऐसी सुविधा की कमी अक्सर व्हाट्सएप कॉल्स के दौरान खलती थी। व्हाट्सएप अब इस अंतर को खत्म करने के लिए खुद का बिल्ट-इन सिस्टम एप के भीतर ही जोड़ रहा है।

प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा ध्यान
कई यूजर्स को लग सकता है कि क्या व्हाट्सएप उनकी आवाज को सुन रहा है? कंपनी ने साफ किया है कि यह पूरी प्रोसेसिंग आपके डिवाइस पर लोकली होगी।ऑडियो माइक्रोफोन से फिल्टर होने के बाद ही एन्क्रिप्ट होता है, जिससे व्हाट्सएप की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आती।



यूजर के हाथ में होगा कंट्रोल
व्हाट्सएप इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से ऑन रखेगा, लेकिन आपको इसे बंद करने का विकल्प भी मिलेगा।
कब बंद करें: अगर आप किसी लाइव कंसर्ट में हैं या प्रकृति की आवाजें जैसे बारिश या म्यूजिक कॉल पर सुनाना चाहते हैं, तो आप मैन्युअल तरीके से नॉइज कैंसिलेशन को ऑफ कर सकेंगे।

कब होगा रिलीज?
फिलहाल यह फीचर रिफाइनमेंट और टेस्टिंग फेज में है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में इसे पहले बीटा टेस्टर्स के लिए और फिर सभी ग्लोबल यूजर्स के लिए रोल-आउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed