सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   x down worldwide Server outage 18th march details

X Down: दुनियाभर में डाउन हुआ X, यूजर्स को नहीं दिख रहे नए पोस्ट, एप और वेबसाइट दोनों में दिक्कत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 18 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

X बुधवार रात करीब 8:15 बजे से दुनियाभर में डाउन हो गया। यूजर्स को वेबसाइट और एप दोनों पर फीड लोड होने में समस्या आ रही है, जिससे लाखों लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

x down worldwide Server outage 18th march details
एक्स हुआ डाउन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के करोड़ों यूजर्स के लिए बुधवार की शाम काफी परेशानी भरी साबित हो रही है। बुधवार रात करीब 8:15 बजे से दुनियाभर में X की सेवाएं अचानक ठप हो गई हैं। यूजर्स को न तो मोबाइल एप पर नई पोस्ट दिखाई दे रही है और न ही डेस्कटॉप वेबसाइट पर फीड्स लोड हो रहे हैं।
Trending Videos


क्या है समस्या?
यूजर्स जैसे ही अपनी टाइमलाइन को रिफ्रेश कर रहे हैं, उन्हें नई पोस्ट्स की जगह "Something went wrong. Try Reloding" जैसा मैसेज दिखाई दे रहा है। समस्या केवल होम फीड तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोफाइल सर्च और नोटिफिकेशन सेक्शन भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में एक्स हुआ डाउन
आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector पर अचानक हजारों की संख्या में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। खबर लिखे जाने तक प्लेटफॉर्म पर लगभग 4,500 से ज्यादा लोगों ने एक्स के डाउन होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आउटेज केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में भी देखा जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले 5 और 16 फरवरी को भी भारत समेत अन्य देशों में भी एक्स की सेवाएं बाधित हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed