{"_id":"69babe2de36937ce1d074e21","slug":"bsnl-997-recharge-plan-extra-validity-offer-details-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSNL का बंपर ऑफर: ₹997 के प्लान में अब 164 दिनों तक सब कुछ फ्री, जानें कैसे उठाएं लाभ","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL का बंपर ऑफर: ₹997 के प्लान में अब 164 दिनों तक सब कुछ फ्री, जानें कैसे उठाएं लाभ
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार
BSNL Recharge Plans: BSNL ने ₹997 वाले रिचार्ज प्लान पर 14 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी देने का एलान किया है। 31 मार्च तक रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 164 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। जानिए इस प्लान के पूरे फायदे।
यूनियन बजट 2025
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। निजी कंपनियों की बढ़ती कीमतों के बीच BSNL ने अपने एक लोकप्रिय रिचार्ज प्लान पर 'एक्स्ट्रा वैलिडिटी' का खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से घोषणा की है कि ₹997 वाले प्लान पर अब यूजर्स को 14 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी।
31 मार्च तक है सुनहरा मौका
BSNL का यह खास प्रमोशनल ऑफर केवल 31 मार्च 2026 तक ही वैध है। अगर आप इस तारीख से पहले रिचार्ज कराते हैं, तो आपको 150 दिनों की सामान्य वैलिडिटी के बजाय पूरे 164 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी। यानी एक बार रिचार्ज कराकर आप लगभग साढ़े पांच महीने के लिए रिचार्ज की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे।
डेटा और कॉलिंग का डबल डोज
सुविधाओं के मामले में यह प्लान काफी दमदार है:
अनलिमिटेड कॉलिंग: पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग।
इंटरनेट डेटा: रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 28GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा, जिससे कुल डेटा बढ़कर 328GB हो जाएगा।
अन्य फायदे: रोजाना 100 फ्री SMS और BiTV का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस, जिसके जरिए आप लाइव टीवी चैनल्स और OTT कंटेंट का आनंद ले सकेंगे।
सिर्फ ₹4 में 1GB डेटा!
भारी भरकम प्लान के साथ-साथ BSNL ने डेटा के शौकीनों के लिए एक सस्ता डेटा पैक भी पेश किया है। मात्र ₹16 में कंपनी 4GB डेटा दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन की है। यानी मात्र ₹4 प्रति GB के हिसाब से आप हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X