सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple ceo tim cook interview smartphone usage nature advice

Tim Cook: 'स्क्रीन छोड़िए, कुदरत से जुड़िए', एपल सीईओ टिम कुक ने स्मार्टफोन यूजर्स को दी सलाह

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

एपल के सीईओ टिम कुक ने स्मार्टफोन यूजर्स को एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग स्क्रीन पर जरूरत से ज्यादा समय न बिताएं और असली दुनिया से जुड़ें। उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी का संतुलित उपयोग ही बेहतर जीवन की कुंजी है।

apple ceo tim cook interview smartphone usage nature advice
टिम कुक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

आमतौर पर किसी भी कंपनी के मुखिया की कोशिश होती है कि लोग उनके प्रोडक्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक की सोच कुछ अलग है। हाल ही में गुड मॉर्निंग अमेरिका (GMA) को दिए एक विशेष इंटरव्यू में 65 वर्षीय कुक ने स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई और लोगों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलने की नसीहत दी।
Trending Videos


"फोन नहीं, लोगों की आंखों में देखें"
टिम कुक ने स्मार्टफोन के प्रति लोगों की बढ़ती लत पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं नहीं चाहता कि लोग अपनों की आंखों में देखने के बजाय दिन भर फोन की स्क्रीन स्क्रॉल करते रहें। यह आपके दिन को बिताने का सही तरीका नहीं है। बाहर निकलें और अपना समय प्रकृति के बीच बिताएं।" उनका मानना है कि एपल के प्रोडक्ट्स लोगों को सशक्त बनाने के लिए हैं, न कि उन्हें स्क्रीन का गुलाम बनाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुक की यह बात केवल एक सलाह नहीं है, बल्कि शोध भी इसकी पुष्टि करते हैं। 'फ्रंटियर्स इन साइकियाट्री' में छपी एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल शारीरिक तकलीफों के साथ-साथ अकेलापन, बेचैनी और डिप्रेशन का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें: जानलेवा बन गए स्मार्ट लॉक! इंदौर जैसे हादसे से बचना है, तो लॉक में जरूर देखें ये 5 सेफ्टी फीचर्स

एपल मना रही है 50वीं एनिवर्सरी
कंपनी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर कुक ने एपल के ऐतिहासिक पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे एपल ने म्यूजिक की दुनिया बदली, स्मार्टफोन को लोकप्रिय बनाया और अब एपल वॉच के जरिए लोगों की जान बचाने में मदद कर रही है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह तकनीक बहुत गहरा प्रभाव डाल सकती है और काफी सकारात्मक साबित हो सकती है। हालांकि, उन्होंने आगाह भी किया कि तकनीक खुद अच्छी या बुरी नहीं होती, यह सब उसे बनाने वाले और इस्तेमाल करने वाले इंसान पर निर्भर करता है।

रिटायरमेंट की खबरों पर लगाम
अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए टिम कुक ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया कि वे काम से ब्रेक लेने या रिटायर होने वाले हैं। कुक ने साफ किया कि वे अपने काम से बेहद प्यार करते हैं और अपनी टीम के साथ काम करना उन्हें नई ऊर्जा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed