सब्सक्राइब करें

10 साल में इंटरनेट की दुनिया बदली: ₹269 वाला 1GB डेटा अब मात्र 8 रुपये में, ब्रॉडबैंड यूजर्स में 400% का उछाल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 04:37 PM IST
सार

केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान ने देश में इंटरनेट की पहुंच को तेजी से बढ़ाया है। पिछले दस वर्षों में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या चार गुना हो गई है, वहीं इंटरनेट डेटा की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
digital india transformation decade broadband surge data price drop
टेलीकॉम (सांकेतिक) - फोटो : Adobestock
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि डिजिटल इंडिया (Digital India) अभियान के चलते देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 2014-15 में जहां ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 25 करोड़ थी, वहीं 2024-25 तक यह बढ़कर 103 करोड़ हो गई है। इसमें 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


मोबाइल कनेक्टिविटी अब देश के लगभग सभी गांवों तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा 5.27 लाख गांवों से बढ़कर 6.35 लाख गांवों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का विस्तार भी तेजी से हुआ है, जो 358 किमी से बढ़कर 6.92 लाख किमी से अधिक हो गया है।
Trending Videos
digital india transformation decade broadband surge data price drop
टेलीकॉम (सांकेतिक) - फोटो : AI जनरेटेड
डेटा खपत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। प्रति यूजर मासिक डेटा उपयोग 61.66 MB से बढ़कर 25.25 GB हो गया है। वहीं, डेटा की कीमत 269 रुपये प्रति GB से घटकर करीब 7.9 रुपये रह गई है, यानी करीब 97% की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
digital india transformation decade broadband surge data price drop
टेलीकॉम - फोटो : FREEPIK
सरकार ने बताया कि जुलाई 2015 में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य इंटरनेट को सुलभ बनाना, लागत कम करना और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना रहा है। इसी के तहत देश में 143 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर जारी किए गए हैं।
digital india transformation decade broadband surge data price drop
UPI - फोटो : AdobeStock
मंत्री ने बताया कि यूपीआई के जरिए अब 46 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुड़े हैं और 685 बैंक इसमें शामिल हैं। यह भारत के 81% डिजिटल पेमेंट और दुनिया के करीब 49% रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में योगदान देता है।
विज्ञापन
digital india transformation decade broadband surge data price drop
bank holiday - फोटो : Adobe Stock
वहीं, जनधन आधार मोबाइल (JAM) के जरिए अब तक 49.82 लाख करोड़ रुपये सीधे लोगों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसके अलावा DigiLocker के 67 करोड़ यूजर्स हैं और 967 करोड़ से ज्यादा डॉक्यूमेंट जारी किए गए हैं। वहीं, UMANG एप पर 2,446 सेवाएं उपलब्ध हैं और 10.51 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रजिस्टर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed