सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Meta Marketplace Launches a New Feature, Now AI Will Sell Your Old Items You; Here’s What You Need Do

Meta AI features: मेटा मार्केटप्लेस का नया फीचर लॉन्च, अब AI खुद बेचेगा आपका पुराना सामान, बस करना होगा ये काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 14 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Facebook Marketplace AI features: मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म फेसबुक मार्केटप्लेस में नए मेटा एआई पावर्ड फीचर्स लॉन्च किए हैं। इन फीचर्स की मदद से सेलर्स सिर्फ फोटो अपलोड करके ही कुछ सेकंड में आइटम लिस्ट कर पाएंगे। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
 

Meta  Marketplace Launches a New Feature, Now AI Will Sell Your Old Items You; Here’s What You Need Do
मेटा मार्केटप्लेस न्यू एआई फीचर रोलआउट - फोटो : fb.com
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फेसबुक मार्केटप्लेस को और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। कंपनी ने इसमें नए एआई आधारित फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है, जिससे सेलर्स और खरीदार दोनों के लिए अनुभव पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।
Trending Videos


पिछले करीब एक दशक में फेसबुक मार्केटप्लेस ऑनलाइन खरीद-बिक्री का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। अमेरिका और कनाडा में हर दिन लाखों लोग यहां फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इस्तेमाल की चीजें खरीदते-बेचते हैं। आंकड़ों के अनुसार, इन देशों में रोज़ाना लगभग 35 लाख से ज्यादा नई लिस्टिंग्स पोस्ट की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब फोटो अपलोड करते ही बनेगी पूरी लिस्टिंग
  • नए अपडेट का सबसे बड़ा फीचर एआई-आधारित ऑटो लिस्टिंग सिस्टम है। ये लॉन्च होने के बाद अब सेलर्स को लंबे-लंबे फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें केवल आइटम की फोटो अपलोड करनी होगी और एआई बाकी जानकारी तैयार कर देगा।
  • एआई सिस्टम आइटम का नाम और कैटेगरी सुझाएगा, ऑटोमैटिक डिस्क्रिप्शन तैयार करेगा और  लोकल मार्केट के आधार पर कीमत भी सुझाएगा। इससे उन लोगों के लिए लिस्टिंग बनाना बहुत आसान हो जाएगा जो जल्दी-जल्दी कई आइटम बेचना चाहते हैं, जैसे घर साफ करते समय पुराने सामान बेचने वाले लोग।


ये भी पढ़े: Instagram: मेटा पढ़ सकेगा आपके निजी मैसेज? जानें क्यों Instagram ने किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का एलान

शिपिंग प्रक्रिया भी हुई आसान
मार्केटप्लेस में अब शिपिंग को भी ज्यादा आसान बनाया जा रहा है। सेलर्स अब अपने आइटम को सिर्फ स्थानीय खरीदारों तक ही सीमित नहीं रखेंगे। वे शिपिंग ऑप्शन देकर दूसरे शहरों के खरीदारों तक भी पहुंच सकते हैं। नए अपडेट में  प्री-पेड शिपिंग लेबल जनरेट करना आसान होगा। सभी ऑर्डर्स को एक ही डैशबोर्ड से ट्रैक करना और कम क्लिक में पूरा शिपिंग प्रोसेस पूरा करने जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

GIF showing the simplified user interface to ship items on Facebook Marketplace.
 खरीदारों को एआई देगा ऑटो जवाब
ऑनलाइन खरीद-बिक्री में अक्सर खरीदार एक ही सवाल बार-बार पूछते हैं, जैसे क्या आइटम अभी उपलब्ध है? इसकी कीमत क्या है? और  पिकअप कहां से होगा? लेकिन अब इन सवालों के जवाब देने में एआई मदद करेगा। मेटा एआई लिस्टिंग की जानकारी के आधार पर ऑटो रिप्लाई तैयार कर देगा, जिसे सेलर तुरंत भेज सकता है। इससे कम्युनिकेशन तेज होगा और खरीदारों को जल्दी जवाब मिल सकेगा।

बनाएगा सेलर प्रोफाइल 
मार्केटप्लेस में भरोसा बढ़ाने के लिए एक नया एआई-जनरेटेड प्रोफाइल समरी फीचर भी जोड़ा गया है। इसमें खरीदार सेलर के बारे में एक छोटा सा ओवरव्यू देख सकेंगे, जैसे फेसबुक पर कितने समय से अकाउंट है? कितने फ्रेंड्स हैं? मार्केटप्लेस पर कितनी लिस्टिंग्स की हैं? किस तरह के आइटम बेचे हैं? सेलर की रेटिंग क्या है?इससे खरीदारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि वे किससे सामान खरीद रहे हैं।


ये भी पढ़े: EU Fines X: एक्स के ब्लू टिक पर मंडराया खतरा; ईयू ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना, यूरोप में बदल सकते हैं नियम

युवा यूजर्स के बीच तेजी से बढ़ रहा मार्केटप्लेस 
मार्केटप्लेस खासकर युवा यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कई लोग इसका इस्तेमाल इन कामों का इस्तेमाल नया घर सेटअप करने, अपार्टमेंट फर्निश करने, सेकंड-हैंड फर्नीचर खरीदने, विंटेज फैशन ढूंढने और  इस्तेमाल की इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने के लिए किया जाता है। यह प्लेटफॉर्म सर्कुलर इकॉनमी को भी बढ़ावा देता है, जहां लोग इस्तेमाल की चीजों को फेंकने के बजाय दोबारा बेच देते हैं।

एआई से और मजबूत होगा सोशल कॉमर्स
टेक इंडस्ट्री में अब सोशल कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सीधे खरीद-बिक्री को आसान बनाने पर काम कर रहे हैं। मेटा भी एआई की मदद से मार्केटप्लेस को ज्यादा स्मार्ट बनाना चाहता है ताकि सेलर्स ज्यादा तेजी से लिस्टिंग बना सकें। खरीदारों को बेहतर सर्च रिजल्ट मिलें और ट्रांजेक्शन ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद हों। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में मार्केटप्लेस में और भी एआई-आधारित फीचर्स जोड़े जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed