सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   LinkedIn AI Overhaul: New Feed Ranking Filter Spam and Ban Automated Comments for Good

LinkedIn AI: अब AI तय करेगा लिंक्डइन फीड के पोस्ट, फर्जी कमेंट्स व एंगेजमेंट बढ़ाने वाले पोस्ट पर होगी सख्ती

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 13 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

LinkedIn Algorithm Update 2026: प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्डइन अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। कंपनी ने अपने फीड को साफ करने के लिए शक्तिशाली एआई और एलएलएम मॉडल्स तैनात किए हैं। अब अगर आप सहमत हैं तो Yes लिखें जैसे एंगेजमेंट-बेकिंग पोस्ट और ऑटोमेटेड कमेंट्स की छुट्टी होगी। इसकी जगह आपको केवल वही कंटेंट दिखेगा जो आपके करियर, स्किल्स और इंडस्ट्री से जुड़ा हो। जानें कैसे लिंक्डइन का नया एल्गोरिदम आपके फीड को और भी प्रोफेशनल बनाने वाला है।
 

LinkedIn AI Overhaul: New Feed Ranking Filter Spam and Ban Automated Comments for Good
LinkedIn - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने अपने न्यूज फीड को ज्यादा प्रासंगिक और भरोसेमंद बनाने के लिए कई अहम बदलावों की घोषणा की है। इन अपडेट्स के तहत कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फीड रैंकिंग सिस्टम लागू कर रही है, साथ ही प्लेटफॉर्म पर फर्जी एंगेजमेंट और ऑटोमेटेड कमेंट्स पर भी सख्ती की जाएगी। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद यूजर्स को ऐसा कंटेंट दिखाना है जो उनके पेशेवर जीवन और रुचियों से जुड़ा हो, न कि केवल लाइक और कमेंट बढ़ाने के लिए बनाया गया हो।
Trending Videos


एआई तय करेगा किसे कौन-सा पोस्ट दिखेगा
लिंक्डइन अब अपने फीड एल्गोरिदम को और उन्नत बनाने के लिए जनरेटिव एआई और बड़े भाषा मॉडल (LLMs) का इस्तेमाल कर रहा है। इस तकनीक की मदद से प्लेटफॉर्म यह समझने की कोशिश करेगा कि किसी पोस्ट का असली विषय क्या है और कौन-सा यूजर उसमें दिलचस्पी ले सकता है। यह एआई सिस्टम कई तरह के संकेतों को देखकर फीड तैयार करेगा, जैसे यूजर की प्रोफाइल में दी गई जानकारी, इंडस्ट्री और पेशेवर अनुभव और स्किल्स व लोकेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह के पोस्ट पर यूजर ज्यादा प्रतिक्रिया देता है
इन सभी डेटा पॉइंट्स के आधार पर फीड धीरे-धीरे यूजर की बदलती रुचियों के अनुसार खुद को ढाल लेगा।

फर्जी और ऑटोमेटेड कमेंट्स पर कार्रवाई
लिंक्डइन ने प्लेटफॉर्म पर बढ़ते ऑटोमेटेड एंगेजमेंट टूल्स के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। कई टूल्स ऐसे होते हैं जो अपने आप कमेंट लिखकर पोस्ट की पहुंच बढ़ाने का काम करते हैं। कंपनी के अनुसार ऐसे टूल्स प्लेटफॉर्म के नियमों के खिलाफ हैं क्योंकि इससे बातचीत की वास्तविकता प्रभावित होती है। इसलिए लिंक्डइन अब ऐसे व्यवहार को पहचानने और रोकने के लिए अपने सिस्टम को और मजबूत बना रहा है।

केवल एंगेजमेंट बढ़ाने वाले पोस्ट कम दिखेंगे
लिंक्डइन ने यह भी साफ किया है कि आने वाले समय में ऐसे पोस्ट की पहुंच कम की जाएगी जिनका मकसद केवल एंगेजमेंट बढ़ाना होता है। जैसे:
  • अगर सहमत हैं तो Yes लिखें, जैसे कमेंट मांगने वाले पोस्ट।
  • केवल पहुंच बढ़ाने के लिए जोड़े गए असंबंधित वीडियो।
  • बार-बार एक ही तरह के विचार साझा करने वाले पोस्ट।
इसके बजाय प्लेटफॉर्म उन पोस्ट को प्राथमिकता देगा जिनमें इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी, करियर सलाह, पेशेवर अनुभव और कार्यस्थल से जुड़ी उपयोगी चर्चा जैसा कंटेंट शामिल होगा।

नए यूजर्स के लिए नया फीचर
लिंक्डइन नए यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर भी टेस्ट कर रहा है। आम तौर पर प्लेटफॉर्म यूजर की पिछली गतिविधियों और प्रोफाइल डेटा के आधार पर फीड तैयार करता है, लेकिन नए यूजर्स के पास शुरुआत में ऐसी जानकारी कम होती है। इसी समस्या को हल करने के लिए साइन-अप के दौरान Interest Picker नाम का फीचर आजमाया जा रहा है। इसमें यूजर अपनी पसंद के विषय चुन सकते हैं, जैसे लीडरशिप, जॉब सर्च स्किल्स, करियर ग्रोथ और इंडस्ट्री ट्रेंड्स। इसके आधार पर शुरुआत से ही यूजर को ज्यादा प्रासंगिक कंटेंट दिखाया जाएगा।

क्यों जरूरी हैं ये बदलाव
पिछले कुछ वर्षों में लिंक्डइन पर कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ा है। लेकिन इसके साथ-साथ एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए बनाए गए पोस्ट और ऑटोमेशन टूल्स भी बढ़े हैं। एआई आधारित नए सिस्टम के जरिए लिंक्डइन प्लेटफॉर्म को फिर से प्रोफेशनल चर्चा और ज्ञान साझा करने का मंच बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed