{"_id":"69b38ca881b47ff2580330ce","slug":"youtube-premium-lite-upgrade-get-background-play-offline-downloads-now-check-features-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"YouTube: प्रीमियम लाइट में जुड़े ये शानदार फीचर्स, जानें कैसे अब बिना रुकावट बैकग्राउंड में चलेंगे वीडियो","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
YouTube: प्रीमियम लाइट में जुड़े ये शानदार फीचर्स, जानें कैसे अब बिना रुकावट बैकग्राउंड में चलेंगे वीडियो
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार
YouTube background play update: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने भारत में अपने प्रीमियम लाइट सब्सक्रिप्शन को और बेहतर बनाने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब इस प्लान में दो महत्वपूर्ण सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड। यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और आने वाले हफ्तों में भारत के सभी प्रीमियम लाइट उपयोगकर्ताओं तक पहुंच जाएगा।
यूट्यूब
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
भारत में डिजिटल वीडियो देखने वालों के लिए बड़ी खबर है। यूट्यूब अपने प्रीमियम लाइट प्लान को अपग्रेड कर रहा है। अब इस किफायती सब्सक्रिप्शन में बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। यानी यूजर्स ज्यादातर वीडियो बिना विज्ञापन देख पाएंगे, उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे और फोन लॉक होने या दूसरे एप इस्तेमाल करते समय भी वीडियो चलता रहेगा। यह अपडेट अगले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे सभी भारतीय यूजर्स तक पहुंचेगा।
प्रीमियम लाइट क्या है
प्रीमियम लाइट, यूट्यूब के फुल सब्सक्रिप्शन यूट्यूब प्रीमियम का सस्ता विकल्प है। इस प्लान को उन लोगों के लिए बनाया गया था जो मुख्य रूप से वीडियो कम या बिना विज्ञापन देखना चाहते हैं, लेकिन पूरी प्रीमियम सेवा के लिए ज्यादा पैसा नहीं देना चाहते। अब कंपनी इसमें कुछ नई सुविधाएं जोड़कर इसे और उपयोगी बना रही है।
ये भी पढ़ें: Moltbook: जकरबर्ग ने खरीदा AI-Only सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मोल्टबुक; अब इंसानों के लिए काम करेंगे एआई एजेंट्स
अब मिलेगा बैकग्राउंड प्ले
नई अपडेट के बाद प्रीमियम लाइट यूजर्स बैकग्राउंड प्ले का उपयोग कर पाएंगे। इसका मतलब है कि वीडियो फोन लॉक होने पर भी चलता रहेगा और आप दूसरे एप इस्तेमाल करते हुए भी वीडियो सुन सकते हैं। इससे पॉडकास्ट, इंटरव्यू और लंबी बातचीत वाले वीडियो सुनना आसान होगा। अभी तक यह फीचर पहले केवल यूट्यूब प्रीमियम में उपलब्ध था।
ऑफलाइन डाउनलोड भी जोड़ा गया
इस अपडेट के साथ प्रीमियम लाइट में डाउनलोड फीचर भी शामिल किया गया है। अब यूजर्स वीडियो डिवाइस में सेव कर सकते हैं और बाद में बिना इंटरनेट के देख सकते हैं। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो यात्रा के दौरान वीडियो देखते हैं और सीमित इंटरनेट डेटा का उपयोग करते हैं।
प्रीमियम लाइट और यूट्यूब प्रीमियम में अंतर
हालांकि प्रीमियम लाइट में नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, लेकिन यह अभी भी पूर्ण यूट्यूब प्रीमियम से अलग है।
भारत दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूब बाजारों में से एक है। यहां करोड़ों लोग रोजाना वीडियो देखते हैं। साथ ही मोबाइल-फर्स्ट इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है। पॉडकास्ट और लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसी वजह से कंपनी किफायती सब्सक्रिप्शन विकल्पों पर ध्यान दे रही है। टेक विश्लेषकों का मानना है कि किफायती सब्सक्रिप्शन मॉडल से पेड यूजर बढ़ सकते हैं और विज्ञापन-फ्री अनुभव की मांग बढ़ेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि भविष्य में लाइट प्लान में और फीचर भी जोड़े जा सकते हैं।
Trending Videos

- प्रीमियम लाइट में अधिकांश वीडियो पर कम या बिना विज्ञापन दिखेगें। बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड, कम कीमत जैसी सुविधा मिलेगी।
- यूट्यूब प्रीमियम में सभी वीडियो पर पूरी तरह एड-फ्री होंगे। इसके अलावा बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड, यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम एक्सेस, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। यानी लाइट प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें सिर्फ वीडियो देखने का बेहतर अनुभव चाहिए।

कमेंट
कमेंट X