सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   EU Fines X On Blue Tick Verification in Europe After €120 Million

EU Fines X: एक्स के ब्लू टिक पर मंडराया खतरा; ईयू ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना, यूरोप में बदल सकते हैं नियम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 14 Mar 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

X Blue Tick Controversy: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को यूरोप में तगड़ा झटका लगा है। यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक्स के 'पेड ब्लू टिक' सिस्टम को यूजर्स के लिए भ्रामक बताते हुए कंपनी पर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। इस सख्त कार्रवाई के बाद एक्स अब यूरोप में अपने वेरिफिकेशन नियमों में क्या बदलाव ला सकती है आइए जानते हैं...

EU Fines X On Blue Tick Verification in Europe After €120 Million
ईयू ने एक्स पर वेरिफिकेशन पॉलिसी के कारण लगाया भारी भरकम जुर्माना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूरोप में अपने 'ब्लू टिक' वेरिफिकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव कर सकता है। दरअसल, यूरोपीय संघ (ईयू) ने कंपनी पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। इसके बाद एक्स को अपने नियमों में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा विवाद क्यों पनपा?

Trending Videos

एक्स पर क्यों लगा इतना भारी जुर्माना?

यूरोपीय आयोग ने दिसंबर 2025 में 'डिजिटल सर्विसेज एक्ट' के तहत एक्स पर लगभग 1,267 करोड़ रुपये (€120 मिलियन) का बड़ा जुर्माना लगाया था। आयोग का साफ तौर पर मानना है कि एक्स का मौजूदा ब्लू टिक सिस्टम यूजर्स को गुमराह कर रहा है और सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्या है ब्लू टिक का असली विवाद?

इस विवाद की जड़ को समझने के लिए पहले और अब के ब्लू टिक सिस्टम का अंतर जानना जरूरी है। मस्क के आने से पहले, ब्लू टिक सिर्फ उन लोगों को मिलता था जो पब्लिक फिगर थे या सार्वजनिक तौर पर पहचाने जाते थे। उदाहरण के लिए- नेता, पत्रकार, सेलिब्रिटी या सरकारी अधिकारी। इसका मुख्य मकसद फर्जी अकाउंट्स को रोकना था ताकि लोग आसानी से जान सकें कि कौन सा अकाउंट असली है। लेकिन 2022 में एक्स को खरीदने के बाद एलन मस्क ने पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू कर दिया। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति सिर्फ पैसे देकर अपने अकाउंट पर ब्लू टिक लगा सकता है। यूरोपीय नियामकों की असली चिंता यही है। उनका मानना है कि आम लोग आज भी ब्लू टिक को भरोसे और सच्चाई की निशानी मानते हैं। ऐसे में, चूंकि अब कोई भी पैसे देकर इसे खरीद सकता है तो इस बात का खतरा काफी बढ़ गया है कि यूजर्स किसी फर्जी या गलत जानकारी देने वाले अकाउंट को सच मानकर धोखा खा जाएं।

एक्स ने दिया बदलाव का प्रस्ताव

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारी जुर्माने और सख्त कार्रवाई से बचने के लिए एक्स ने अब यूरोपीय संघ को अपने सिस्टम में कुछ नए बदलावों का प्रस्ताव सौंपा है। यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि फिलहाल वे एक्स द्वारा दिए गए इन प्रस्तावों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आपको बता दें कि कंपनी को इस पूरे मामले का उचित समाधान निकालने के लिए 12 मार्च तक का समय दिया गया था। ऐसे में, अगर जांच के बाद आयोग एक्स के इन नए बदलावों से संतुष्ट नहीं होता है तो आने वाले समय में कंपनी पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है या कोई नया जुर्माना लगाया जा सकता है।

सिर्फ ब्लू टिक नहीं, इन बातों पर भी उठे सवाल

यूरोपियन यूनियन ने सिर्फ ब्लू टिक के मामले में ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य गंभीर मुद्दों पर भी एक्स को घेरा है। नियामकों का आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन किस तरह से दिखाए जाते हैं, इसे लेकर पारदर्शिता की भारी कमी है। इसके अलावा, एक और बड़ी समस्या यह सामने आई है कि रिसर्च करने वाले स्वतंत्र शोधकर्ताओं को भी एक्स के जरूरी पब्लिक डेटा तक उचित पहुंच नहीं मिल पा रही है। इससे प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली पर और भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यूरोप और अमेरिका के बीच शुरू हुई बहस

इस जुर्माने के बाद यूरोप और अमेरिका के बीच सोशल मीडिया को कंट्रोल करने को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा है कि यह इंटरनेट पर बोलने की आजादी को दबाने की एक कोशिश है।

आगे क्या होगा?

फिलहाल एक्स ने इस जुर्माने के खिलाफ कोर्ट में अपील कर दी है। लेकिन जब तक केस चलेगा, तब तक कंपनी को या तो जुर्माने की रकम भरनी होगी या फिर इसकी गारंटी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed