सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Meta Working on AI Detector Tool to Identify Human vs AI-Generated Content

AI Detector: मेटा ला रहा है 'एआई डिटेक्टर' फीचर, अब चुटकियों में पहचानें असली और एआई कंटेंट का फर्क

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 17 Mar 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Meta AI Detector Tool: क्या इंटरनेट पर असली और एआई से बने कंटेंट को पहचानना आपके लिए भी मुश्किल होता है? आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए मेटा एक नए 'एआई डिटेक्टर' टूल की टेस्टिंग कर रहा है। ये फीचर आसानी से बता देगा कि कोई टेक्स्ट, फोटो या वीडियो इंसान ने बनाया है या मशीन ने। इसके साथ ही, इस आर्टिकल में जानिए मेटा के नए एआई प्रोजेक्ट 'Avocado' में क्यों देरी हो रही है।

Meta Working on AI Detector Tool to Identify Human vs AI-Generated Content
मेटा एआई - फोटो : मेटा
विज्ञापन

विस्तार

आजकल इंटरनेट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बोलबाला है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो टेक्स्ट, फोटो या वीडियो आप इंटरनेट पर देख रहे हैं वो किसी इंसान ने बनाया है या फिर किसी एआई टूल ने? आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए दिग्गज टेक कंपनी मेटा एक बेहद काम के फीचर पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने मेटा एआई प्लेटफॉर्म में एक 'एआई डिटेक्टर' टूल जोड़ने वाली है। इससे चुटकियों में असली और एआई से बने कंटेंट में फर्क पता चल सकेगा। आइए समझते हैं इस नए फीचर से जुड़ी सभी खास बातें क्या हैं।

Trending Videos

क्या है मेटा का एआई डिटेक्टर टूल?

हाल ही में रिसर्चर्स ने मेटा एआई के अंदरूनी कोड में एआई डिटेक्टर नाम का एक नया विकल्प खोज निकाला है। इसके मेन्यू के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी सामने आए हैं। हालांकि, ये फीचर अभी अपने टेस्टिंग फेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। सामने आए स्क्रीनशॉट में दिखने वाले इस ऑप्शन पर क्लिक करने से फिलहाल कोई पेज नहीं खुलता है। इससे यह बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि कंपनी अभी इसकी इंटरनल टेस्टिंग कर रही है और पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही इसे सभी के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फीचर कैसे काम करेगा?

इस नए टूल का मुख्य काम यह पता लगाना होगा कि कोई कंटेंट ह्यूमन-मेड है या फिर मशीन-मेड। इसकी मदद से यूजर्स बहुत ही आसानी से यह जान पाएंगे कि कोई लेख, मैसेज या पोस्ट चैटजीपीटी जैसे किसी एआई टूल की मदद से तो नहीं लिखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह टूल सिर्फ टेक्स्ट की पहचान तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि संभावना है कि आने वाले समय में यह एआई से बनी इमेज, ऑडियो और वीडियो की भी सटीक पहचान कर सकेगा। हालांकि, मेटा ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा, अभी यह भी पूरी तरह से साफ नहीं है कि यह टूल ओपनएआई और गूगल जैसी अन्य कंपनियों के एआई कंटेंट को भी पकड़ पाएगा या फिर यह सिर्फ मेटा के अपने एआई सिस्टम तक ही सीमित रहेगा।

मेटा के नए एआई प्रोजेक्ट 'Avocado' में हो रही देरी

एआई डिटेक्टर के अलावा, मेटा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी 'Avocado' नाम के एक नए और बहुत बड़े एआई मॉडल पर काम कर रही है, जो भविष्य में मेटा के सभी टूल्स को पावर देगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में लगातार देरी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि मार्केट में मौजूद दूसरे दमदार एआई मॉडल्स के मुकाबले 'Avocado' की परफॉर्मेंस अभी उतनी मजबूत नहीं है, इसलिए कंपनी इसे और बेहतर बनाने में समय ले रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed