अमेजॉन पर एक बार फिर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो गई है। दिवाली से पहले शुरू हुई यह सेल 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में मोबाइल, लैपटॉप, स्पीकर और हेडफोन सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं मोबाइल पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स।
अमेजॉन ग्रेट इंडियन सेल: ये हैं स्मार्टफोन पर मिलने वाले 10 बेस्ट ऑफर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Lenovo K8 Note को 2,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में ड़ुअल रियर कैमरा सेटअप है। Moto G5 Plus को 1,000 रुपये की डिस्काउंट के साथ 15,999 रुपये में। इसमें भी 64 जीबी स्टोरेज है और डुअल रियर कैमरा है।
Xiaomi Redmi 4 पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये की जगह 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Honor 8 Pro को 3 हजार छूट के साथ 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा है।
Samsung Galaxy J7 Prime के ब्लैक कलर वेरियंट को 16,900 रुपये की जगह 10,590 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy A9 Pro इस सेल में 18,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 25,200 रुपये है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 64 जीबी स्टोरेज है।
OnePlus 3T को भी डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में और OnePlus 5 को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वनप्लस 5 में 6 जीबी रैम मिलेगी। इसके अलावा Apple iPhone 7 का 32 जीबी वेरियंट 39,999 रुपये, iPhone 6 का 32 जीबी वेरियंट 20,999 रुपये में मिल रहा है।