{"_id":"5cf8b906bdec2207476e427a","slug":"bsnl-4g-plus-wi-fi-service-launched-in-india-details-activation-and-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSNL 4G Plus Wi-Fi हुआ लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL 4G Plus Wi-Fi हुआ लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्रत्येक कुछ दिन पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर पेश करती है। BSNL के 4जी सर्विस की चर्चा पिछले साल से ही हैं, वहीं अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए BSNL 4G Plus सर्विस लॉन्च की है। इसकी जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने अपनी एक रिपोर्ट के जरिए दी है। तो आइए जानते हैं BSNL के 4जी प्लस सेवा के बारे में सबकुछ....
2 of 7
Internet speed
- फोटो : Flickr
सबसे पहले आपको बता दें कि BSNL की यह सेवा एक हॉट-स्पॉट सेवा है जिसके जरिए लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए कंपनी देशभर में जगह-जगह बीएसएनएल का वाई-फाई हॉट-स्पॉट लगाएगी, जिसके जरिए लोगों को इंटरनेट मिलेगी।
3 of 7
bsnl hotspot
- फोटो : bsnlteleservices
अब BSNL 4जी प्लस के फायदे की बात करें तो BSNL के वाई-फाई हॉट-स्पॉट रेंज में होने पर आप आसानी से अपने फोन में 4जी डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसे में आप बीएसएनएल के इस वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल खुद के फोन के नेटवर्क के रूप में कर पाएंगे। अगली स्लाइड में जानें एक्टिवेट करने का तरीका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
4G Speed
रिपोर्ट के मुताबिक BSNL के 4G Plus सर्विस का फायदा तीन तरीके से उठाया जा सकता है। इनमें पहला तरीका एक्सटेंसिबल ऑथेंटिकेशन प्रोटोकॉल (EAP) ,दूसरा तरीका नॉन एक्सटेंसिबल ऑथेंटिकेशन प्रोटोकॉल और तीसरा तरीका मोबाइल ऐप है।
विज्ञापन
5 of 7
free wifi
ईएपी के जरिए BSNL के 4G Plus का लाभ उठाने के लिए आपको अपने फोन का वाई-फाई ऑन करना होगा और उसके बाद सर्च रिजल्ट्स में से BSNL 4G Plus को सेलेक्ट करने होगा। इसके बाद सिम ऑथेंटिकेशन के लिए ईएपी को सिलेक्ट करना होगा। ऑथेंटिक्शन के बाद आप नेटवर्क को ज्वाइन कर पाएंगे और इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि यह तरीका मोबाइल के लिए है, लैपटॉप के लिए नहीं। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।