सब्सक्राइब करें

अब ट्विटर और फेसबुक पोस्ट का भी होगा इन्श्योरेंस

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
Coming soon insurance policy for facebook twitter post

अगर आप सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ लिखते हैं या अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं, तो डरिए मत क्योंकि अब आपके द्वारा पोस्ट का बीमा हो जाएगा। बजाज आलियांस ने ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी बना ली है जो सोशल मीडिया पर की गई किसी भी एक्टिविटी से उठने वाली थर्ड पार्टी लायबिलिटी को कवर करेगी। क्योंकि फेसबुक और ट्वीटर पर की गई पोस्ट से कई लोग आहत हो जाते हैं और मानहानि का मुकदमा ठोक देते हैं । ऐसे में बजाज आलियांस की इंश्योरेंस पॉलिसी का फायदा अब आप उठा सकते हैं।

Trending Videos

अब फेसबुक और ट्विटर के पोस्ट का भी होगा बीमा

Coming soon insurance policy for facebook twitter post

बजाज आलियांस जनरल इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर तपन सिंघल के मुताबिक, 'अगर सोशल मीडिया वेबसाइट पर की गई किसी पोस्ट या कन्वर्सेशन से आप पर कोई मुकदमा या मानहानि का दावा करता है तो ऐसी परिस्थिति में साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी प्रॉडक्ट पूरे हर्जाने को उठाएगी ।' इतना ही नहीं ये कंपनी डेटा चुराए जाने की स्थिति में भी कवर देगी । क्योंकि ऐसी शिकायतें अब आम सी हो गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब फेसबुक और ट्विटर के पोस्ट का भी होगा बीमा

Coming soon insurance policy for facebook twitter post

कंपनी का कहना है कि जिस तरीके से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है और ऑनलाइन खरीदारी या ट्रान्जैक्शन की जा रही है, उससे निजी जानकारियां सोशल मीडिया और ईकॉमर्स साइटों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं । इसलिए ऐसी स्थिति में व्यक्तिगत साइबर इंश्योरेंस फिशिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर स्टॉकिंग, उत्पीड़न और बैंक अकाउंट हैकिंग जैसे रिस्क पर कवर कंपनी देगी ।

अब फेसबुक और ट्विटर के पोस्ट का भी होगा बीमा

Coming soon insurance policy for facebook twitter post

अभी ज्यादातर साइबर इंश्योरेंस प्रॉडक्ट आईटी फर्म, बैंक, ईकॉमर्स और फार्मास्युटिकल कंपनियों को बेचे जाते हैं। यह कॉर्पोरेट्स को निजता और डेटा चोरी, नेटवर्क सिक्यॉरिटी क्लेम और मीडिया लायबिलिटी पर कवर देती हैं। भारत में यह प्रॉडक्ट पिछले तीन साल से उपलब्ध है और इनको खरीदने वाले कॉर्पोरेट्स की संख्या में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन

अब फेसबुक और ट्विटर के पोस्ट का भी होगा बीमा

Coming soon insurance policy for facebook twitter post

एक अनुमान के मुताबिक, भारत में इस समय लगभग 500 एक्टिव साइबर कवर पॉलिसी हैं। साइबर इंश्योरेंस का मार्केट लगभग 1,000 करोड़ रुपये का है। यह लायबिलिटी मार्केट का लगभग 7 से 10 पर्सेंट है। इंश्योरेंस कंपनियों का मानना है कि आने वाले तीन सालों में इंश्योरेंस लाइबिलिटी का कुल लाइबिलिटी मार्केट में शेयर और बढ़ेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed