{"_id":"69c22c416c8c258cef02a830","slug":"country-without-internet-eritrea-digital-connectivity-facts-2026-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Internet: यहां न Google है, न WhatsApp… वह देश जहां आज भी नहीं पहुंचा इंटरनेट, फिर दुनिया से जुड़ा है","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Internet: यहां न Google है, न WhatsApp… वह देश जहां आज भी नहीं पहुंचा इंटरनेट, फिर दुनिया से जुड़ा है
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:47 AM IST
सार
Country Without Internet: आज के डिजिटल दौर में जहां पूरी दुनिया इंटरनेट पर निर्भर है, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां आज तक इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। इस देश में लोग अब भी पारंपरिक तरीकों से दुनिया से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस देश में आज भी नहीं है इंटरनेट
- फोटो : AI
Link Copied
आज के समय में इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। सोशल मीडिया, वीडियो कॉल, ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल बिजनेस हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन एक देश ऐसा है, जहां आज भी डिजिटल दुनिया लगभग न के बराबर है।
Trending Videos
2 of 6
इंटरनेट
- फोटो : Adobe Stock
पूर्वी अफ्रीका में स्थित इस देश को दुनिया के सबसे कम कनेक्टेड देशों में गिना जाता है। यहां इंटरनेट की पहुंच बेहद सीमित है और केवल बहुत कम आबादी ही इसका इस्तेमाल कर पाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां की सरकारी नीतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
इरिट्रिया में नहीं है इंटरनेट
- फोटो : Adobe Stock
यहां हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम इरिट्रिया (Eritrea) है। यहां की सरकार इंटरनेट को सख्ती से नियंत्रित करती है। इंटरनेट सेवाएं मुख्य रूप से सरकारी नेटवर्क के जरिए ही मिलती हैं, जबकि निजी इंटरनेट सेवाएं लगभग ना के बराबर हैं।
4 of 6
न के बराबर है स्पीड
- फोटो : X
सिर्फ सरकारी नियंत्रण ही नहीं, बल्कि कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर भी एक बड़ी समस्या है। इंटरनेट की स्पीड काफी धीमी है और इसकी लागत भी ज्यादा है। यही कारण है कि जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा है, वे भी इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर पाते।
विज्ञापन
5 of 6
साइबर कैफे में भी सीमित है स्पीड
- फोटो : Adobe Stock
देश में कुछ इंटरनेट कैफे जरूर मौजूद हैं, लेकिन वहां भी सख्त नियम लागू होते हैं। इसके अलावा, बहुत से लोगों के पास न तो पर्सनल कंप्यूटर हैं और न ही इंटरनेट चलाने वाले स्मार्टफोन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।