{"_id":"69c1928fb1bfbca0fe00b516","slug":"how-to-check-whatsapp-blocked-contacts-list-on-android-and-iphone-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: कहीं आपने गलती से किसी खास को तो नहीं कर दिया ब्लॉक? व्हाट्सएप पर ऐसे चेक करें अपनी 'ब्लॉक लिस्ट'","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp: कहीं आपने गलती से किसी खास को तो नहीं कर दिया ब्लॉक? व्हाट्सएप पर ऐसे चेक करें अपनी 'ब्लॉक लिस्ट'
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp पर अनचाहे लोगों को ब्लॉक करना आसान है, लेकिन कई बार हम जल्दबाजी में अपनों को भी ब्लॉक कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके अकाउंट में फिलहाल कौन-कौन ब्लॉक है? घबराइए मत, आप बस एक मिनट में पूरी लिस्ट देखकर उन्हें अनब्लॉक कर सकते हैं।
WhatsApp
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
आज के दौर में WhatsApp हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है। स्पैम कॉल्स और अनजान लोगों के मैसेज से बचने के लिए हम अक्सर 'ब्लॉक' बटन का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार हम किसी पुराने दोस्त या जरूरी नंबर को ब्लॉक करके भूल जाते हैं। अगर आपको भी शक है कि कोई जरूरी नंबर आपकी ब्लॉक लिस्ट में कैद है, तो इसे चेक करने का तरीका बेहद आसान है।
Android यूजर्स के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
अगर आप एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
यहां क्लिक करते ही आपके सामने उन सभी लोगों की लिस्ट आ जाएगी जिन्हें आपने अब तक ब्लॉक किया है। आप यहीं से किसी भी नंबर पर टैप करके उसे Unblock भी कर सकते हैं।
iPhone यूजर्स के लिए आसान तरीका
एपल आईफोन यूजर्स इस तरह अपनी लिस्ट देख सकते हैं:
ये बातें जानना भी है बेहद जरूरी
ब्लॉक करने का मतलब यह नहीं है कि आपका नाता उस व्यक्ति से पूरी तरह टूट गया है। प्राइवेसी से जुड़ी इन बातों का खास ध्यान रखें:
कॉमन ग्रुप्स का चक्कर: अगर आप और ब्लॉक किया गया व्यक्ति किसी एक ही ग्रुप में हैं, तो आप दोनों एक-दूसरे के मैसेज वहां देख पाएंगे।
ऑनलाइन स्टेटस: यदि आपकी सेटिंग Everyone पर है, तो ब्लॉक किया गया व्यक्ति ग्रुप की ऑनलाइन लिस्ट में आपका नाम देख सकता है, हालांकि वह यह नहीं जान पाएगा कि आप उस समय ऑनलाइन हैं या नहीं।
बेहतर प्राइवेसी: अगर आप किसी से बिल्कुल बात नहीं करना चाहते, तो ऐसे ग्रुप्स से बाहर निकल जाना ही बेहतर है जहाँ वह व्यक्ति भी मौजूद हो।
Trending Videos
Android यूजर्स के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
अगर आप एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें।
- स्क्रीन के ऊपर की तरफ दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स (Menu) पर क्लिक करें।
- अब Settings में जाएं और फिर Privacy वाले विकल्प को चुनें।
- नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको Blocked accounts का ऑप्शन दिखेगा।
यहां क्लिक करते ही आपके सामने उन सभी लोगों की लिस्ट आ जाएगी जिन्हें आपने अब तक ब्लॉक किया है। आप यहीं से किसी भी नंबर पर टैप करके उसे Unblock भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone यूजर्स के लिए आसान तरीका
एपल आईफोन यूजर्स इस तरह अपनी लिस्ट देख सकते हैं:
- अपने iPhone में WhatsApp खोलें।
- नीचे की पट्टी में दाईं तरफ दिए गए अपनी प्रोफाइल फोटो (Settings) पर टैप करें।
- यहां Privacy सेक्शन में जाएं।
- नीचे की ओर आपको Blocked नाम का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको ब्लॉक किए गए सभी कॉन्टैक्ट्स दिख जाएंगे। किसी को भी अनब्लॉक करने के लिए बस उस नंबर पर क्लिक करें।
ये बातें जानना भी है बेहद जरूरी
ब्लॉक करने का मतलब यह नहीं है कि आपका नाता उस व्यक्ति से पूरी तरह टूट गया है। प्राइवेसी से जुड़ी इन बातों का खास ध्यान रखें:
कॉमन ग्रुप्स का चक्कर: अगर आप और ब्लॉक किया गया व्यक्ति किसी एक ही ग्रुप में हैं, तो आप दोनों एक-दूसरे के मैसेज वहां देख पाएंगे।
ऑनलाइन स्टेटस: यदि आपकी सेटिंग Everyone पर है, तो ब्लॉक किया गया व्यक्ति ग्रुप की ऑनलाइन लिस्ट में आपका नाम देख सकता है, हालांकि वह यह नहीं जान पाएगा कि आप उस समय ऑनलाइन हैं या नहीं।
बेहतर प्राइवेसी: अगर आप किसी से बिल्कुल बात नहीं करना चाहते, तो ऐसे ग्रुप्स से बाहर निकल जाना ही बेहतर है जहाँ वह व्यक्ति भी मौजूद हो।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन