सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   tv remote thapthapane se kaise chalta hai science explained

Tech Tips: रिमोट को थपथपाने से गड़बड़ी कैसे ठीक हो जाती है? जानिए इस जुगाड़ के पीछे का असली विज्ञान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सार

TV Remote: अक्सर टीवी देखते समय रिमोट अचानक काम करना बंद कर देता है, और हम उसे थपथपाकर फिर से चलाने की कोशिश करते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह तरीका कई बार काम भी करता है। इसके पीछे एक दिलचस्प वैज्ञानिक कारण छिपा है।

tv remote thapthapane se kaise chalta hai science explained
टीवी रिमोट - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

हम सबने कभी न कभी टीवी देखते वक्त रिमोट न चलने पर उसे थपथपाया जरूर है। मजेदार बात यह है कि ऐसा करती ही अक्सर रिमोट काम करने लगता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? आइए समझते हैं इस गुत्थी को।
Trending Videos


थपथपाने से क्यों ठीक होता है रिमोट?
  • असल में, रिमोट के अंदर लगी बैटरियों के टर्मिनल पर समय के साथ एक परत जम जाती है, जिसे ऑक्सिडेशन कहा जाता है। यह परत सफेद या हरे रंग की धूल जैसी दिखती है और बिजली के प्रवाह में बाधा डालती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जब आप रिमोट को थपथपाते हैं, तो बैटरी और उसके कॉन्टैक्ट्स हल्के से हिलते हैं, जिससे यह परत थोड़ी ढीली हो जाती है और कनेक्शन फिर से बन जाता है। इसी वजह से रिमोट कुछ समय के लिए फिर से काम करने लगता है।

ऑक्सिडेशन कैसे बनता है रुकावट?
रिमोट जैसे छोटे डिवाइस बहुत कम बिजली का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बैटरी के संपर्क बिंदुओं पर ऑक्साइड की परत जम जाती है, तो यह करंट के रास्ते में रुकावट पैदा करती है। ऐसे में बैटरी में पावर होने के बावजूद रिमोट सही से काम नहीं कर पाता।

समस्या से बचने के आसान तरीके
अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो समय-समय पर बैटरी और उसके टर्मिनल की सफाई जरूरी है।
  • लंबे समय तक इस्तेमाल न होने पर बैटरी निकालकर रखें
  • हर 1-2 महीने में टर्मिनल चेक करें
  • गंदगी दिखने पर मुलायम ब्रश से साफ करें
  • जरूरत पड़ने पर कॉटन और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल से हल्की सफाई करें
  • इन आसान उपायों से आपका रिमोट लंबे समय तक बिना दिक्कत काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed