{"_id":"69c10a7cdfce5201590ed1c4","slug":"oneplus-15t-launch-price-specifications-features-launch-date-details-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OnePlus 15T की कल होगी एंट्री: 7,500mAh बैटरी और सुपरफास्ट प्रोसेसर के साथ क्या होगी इसकी कीमत? जानें सब कुछ","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OnePlus 15T की कल होगी एंट्री: 7,500mAh बैटरी और सुपरफास्ट प्रोसेसर के साथ क्या होगी इसकी कीमत? जानें सब कुछ
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
OnePlus 15T Launch Details: वनप्लस अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T कल यानी 24 मार्च को लॉन्च करने के लिए तैयार है। 7,500mAh की विशाल बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में दस्तक देगा।
OnePlus 15T
- फोटो : OnePlus
विज्ञापन
विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस 24 मार्च को चीन में अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus 15T से पर्दा उठाएगी। भारतीय समयानुसार यह लॉन्च कार्यक्रम शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जिसे कंपनी के आधिकारिक वीबो (Weibo) पेज पर लाइव देखा जा सकता है।
कैमरा फीचर्स
फोन में डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए इसमें Oppo का LUMO इमेजिंग इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
OnePlus 15T में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले और अन्य फीचर्स
इसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही फोन IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
यह भी पढ़ें: क्या घर में लगे WiFi राउटर को बदलना चाहिए? पुराने डिवाइस को यूज करने के क्या हैं नुकसान, जानें
कीमत कितनी हो सकती है?
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत भारत में करीब 40,000 रुपये हो सकती है। वहीं, टॉप वेरिएंट (16GB RAM + 1TB स्टोरेज) की कीमत ₹55,000 से ज्यादा जा सकती है। इससे पहले OnePlus 13T की शुरुआती कीमत करीब 39,000 रुपये थी।
लाइव कैसे देखें लॉन्च?
OnePlus 15T का लॉन्च इवेंट चीन में आयोजित होगा, जिसे कंपनी के ऑफिशियल Weibo पेज पर लाइव देखा जा सकता है। फिलहाल चीन में इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और यह फोन 'हीलिंग व्हाइट चॉकलेट', 'प्योर कोको' और 'रिलैक्सिंग माचा' जैसे अनोखे रंगों में उपलब्ध होगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन